एक्सप्लोरर

LIC IPO for Policyholders: कल खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, LIC के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका 

LIC IPO: देश के लाखों लोगों के लिए एलआईसी के आईपीओ में पैसा लगाने का इंतजार कल खत्म होने वाला है और कल से एलआईसी का आईपीओ खुलने वाला है.

LIC IPO for Policyholders: एलआईसी के आईपीओ के लिए आखिरकार इंतजार खत्म होने वाला है और कल से ये निवेशकों के लिए बोली लगाने के लिए उपलब्ध होगा. देश का सबसे बड़ा आईपीओ कल से आम निवेशकों की बोली लगाने के लिए खुल जाएगा और लाखों निवेशक जो इसमें पैसा लगाने चाहते हैं, उनके लिए रास्ता बनेगा. 

एंकर निवेशकों का पूरा सब्सक्रिप्शन मिला
बता दें कि एंकर निवेशकों की बोली लगाने के लिए ये आईपीओ 2 मई को खुल चुका है और इसमें एंकर निवेशकों ने 5627 करोड़ रुपये लगा दिए हैं. बीमा कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि एंकर निवेशकों (एआई) के हिस्से (5,92,96,853 इक्विटी शेयर) को 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर पूरा सब्सक्रिप्शन मिला. 

जानें आईपीओ की बड़ी बातें
आईपीओ के दस्तावेज के मुताबिक बिक्री के लिए पेश किए गए 22.13 करोड़ शेयरों में 5.93 करोड़ शेयर एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित थे. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक एआई को लगभग 5.9 करोड़ शेयरों के आवंटन में से 4.2 करोड़ शेयर (71.12 फीसदी) 15 घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किए गए थे. ये एलोकेशन कुल 99 योजनाओं के माध्यम से किया गया है. 

एलआईसी आईपीओ की बड़ी डिटेल्स

  • LIC IPO कल यानी 4 मई को रिटेल निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 9 मई तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा.
  • केंद्र सरकार की इस आईपीओ के जरिए कंपनी में 3.5 फीसदी हिस्सा बेचने की योजना है और इसके जरिए वो 20,557.23 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 
  • इस आईपीओ में एलआईसी के 22.13 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे.
  • ऑफर फॉर सेल के जरिए सरकार 22,13,74,920 करोड़ शेयर बेचेगी और कंपनी में 3.5 फीसदी हिस्से का विनिवेश करेगी. 
  • एलआईसी के आईपीओ के लिए कंपनी ने 902-949 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. 
  • इस आईपीओ में 15,81,249 करोड़ शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए और 2,21,37,492 करोड़ शेयर पॉलिसीहोल्डर्स के लिए आरक्षित रखे हैं.
  • एक बोलीदाता कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन कर सकता है जबकि अधिकतम 14 लॉट की अनुमति दी गई है, 
  • एक निवेशक कम से कम एक लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है. जिसके तहत आवेदन करने के लिए कम से कम एक निवेशक को 14,235 रुपये लगाने होंगे. निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए 1,99,290 रुपये की बोली लगा सकते हैं.
  • एलआईसी के शेयरों के अलाटमेंट की तिथि 12 मई 2022 है और 16 मई 2022 तक निवेशकों के डीमैट खाते में ये शेयर आ जाएंगे.
  • एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 17 मई 2022 को हो सकती है.
  • एलआईसी के आईपीओ को एंकर निवेशकों की जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इससे सरकार ने 5627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.

इसके अलावा कुछ घरेलू बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों द्वारा एलआईसी आईपीओ में निवेश किया गया था, निवेश करने वाले घरेलू संस्थानों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई पेंशन फंड और यूटीआई रिटायरमेंट सॉल्यूशंस पेंशन फंड स्कीम शामिल हैं. विदेशी भागीदारों में सिंगापुर सरकार, सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और बीएनपी इनवेस्टमेंट एलएलपी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें

LIC IPO: एंकर निवेशकों ने 5600 करोड़ रुपये किया LIC IPO में निवेश, GMP हुआ दोगुना, जानें डिटेल्स

Unemployment Rate: अप्रैल में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83 फीसदी पर पहुंची, CMIE ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget