एक्सप्लोरर

एलआईसी के पास लावारिस पड़े हैं 880.93 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं शामिल; ऐसे करें जांच

जीवन बीमा निगम (LIC) के पास 880.93 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड मैच्योरिटी रकम पड़ी है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी तो सभी चौंक गए.

Life Insuarance Corporation Of India: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक चौंकानेवाला आंकड़ा पेश किया है. एलआईसी का कहना है कि उनके पास करीब 880.93 करोड़ रुपये का मैच्योरिटी अमाउंट है, जिस पर कोई दावा नहीं कर रहा है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जीवन बीमा निगम के पास 880.93 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड मैच्योरिटी रकम पड़ी है. उनकी इस बात ने सभी को चौंका दिया.

इस स्थिति में राशि को मान लिया जाता है अन्क्लेम्ड 

अनक्लेम्ड रकम का मतलब यह है कि मैच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद भी पॉलिसीधारकों ने अपने पैसे नहीं लिए हैं. यदि पॉलिसीधारक को बीमाकर्ता से तीन साल या उससे अधिक समय तक कोई लाभ नहीं मिला है, तो राशि को अनक्लेम्ड मान लिया जाता है.

ऐसा उन स्थितियों में होता है, जब या तो पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान करना बंद कर देता है या पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है या फिर पॉलिसी मैच्योर हो जाने के बाद भी कोई अमाउंट को वापस लेने के लिए आगे की प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है. 

कहां ट्रांसफर किया जाता है अनक्लेम्ड अमाउंट

अगर मैच्योरिटी के बाद दस साल से अधिक समय तक राशि पर कोई दावा नहीं करता है, तो सारा का सारा पैसा सरकार के वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में ट्रांसफर कर दिया जाता है. 

इस तरह से करें अनक्लेम्ड मैच्योरिटी की जांच

जीवन बीमा निगम के अनक्लेम्ड मैच्योरिटी को जांचने के लिए सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट https://licindia.in/home पर जाएं.

अब होमपेज पर कस्टमर सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद पॉलिसीधारक अनक्लेम्ड अमाउंट को सिलेक्ट कर इस पर क्लिक करें.

इसमें पॉलिसी नंबर, नाम, जन्म तिथि और पैन कार्ड नंबर जैसी डिटेल भरें और आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करें. 

इस राशि पर अपना दावा ठोकने के लिए एलआईसी ऑफिस से फॉर्म लें या साइट से डाउनलोड करें.

अब इसे पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि प्रीमियम की रसीदें और अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो गई है, तो डेथ सर्टिफिकेट के साथ अटैच्ड कर जमा करें.

जीवन बीमा निगम इस क्लेम की जांच करेगा. अगर ये अप्रूव हो जाता है, तो अनक्लेम्ड अमाउंट आपको ट्रांसफर कर दिया जाएगा.  

क्या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं किराए का भुगतान? पढ़ें इसके फायदे, नुकसान का भी रखें ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनधन खातों में औसत बैलेंस रिकॉर्ड 5438 रुपए पहुंचा, जमा हुए 3.24 लाख करोड़
जनधन खातों में औसत बैलेंस रिकॉर्ड 5438 रुपए पहुंचा, जमा हुए 3.24 लाख करोड़
UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया
UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया
क्यों सऊदी के लिए धड़ाधड़ कैंसिल हो रहीं फ्लाइट्स, अब भारत से जाने के क्या हैं विकल्प?
क्यों सऊदी के लिए धड़ाधड़ कैंसिल हो रहीं फ्लाइट्स, अब भारत से जाने के क्या हैं विकल्प?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget