एक्सप्लोरर

क्या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं किराए का भुगतान? पढ़ें इसके फायदे, नुकसान का भी रखें ख्याल

Paying Rent with Credit card: क्रेडिट कार्ड से मकान मालिक को किराए का भुगतान करने के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है. नहीं तो जोखिम का खतरा भी बना रहता है.

Paying Rent with Credit card: क्रेडिट कार्ड से किराया भरने की कई सुविधाएं हैं. इससे बचत भी की जा सकती है. हालांकि, क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करने से पहले ये देखना जरूरी है कि इसके क्या-क्या फायदे हैं और संभावित नुकसान क्या हैं? हम आपको क्रेडिट कार्ड से किराए का भुगतान के बारे में डिटेल बताने जा रहे हैं.  

ऐसे करें क्रेडिट कार्ड से रेंट का भुगतान

सबसे पहले तो इसके लिए एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म को चुनें. आमतौर पर क्रेडिट कार्ड से रेंट का भुगतान थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म के जरिए होता है, जो किराएदार और मकान मालिक के बीच एक पुल का काम करता है.

प्लेटफॉर्म चुनने के बाद अपने मकान मालिक का नाम, बैंक अकाउंट संबंधी डिटेल सहित अन्य जानकारियां दें. अब क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान करें. इसके बदले रेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म आप ही के क्रेडिट कार्ड से कुछ अतिरिक्त पैसे शुल्क के रूप में लेता है. आमतौर पर यह किराए की राशि का 1.5 फीसदी से 3 फीसदी के बीच होता है. इसके बाद पैसा सीधे मकान मालिक के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है. 

क्रेडिट कार्ड से रेंट देने के कई फायदे

लेनदेन की प्रक्रिया पूरी हो जाने की जानकारी मकान मालिक और किराएदार दोनों को मिलती है. क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने के कई फायदे हैं जैसे कि इससे कैशबैक या प्वॉइंट्स मिलते हैं. अगर किराया ज्यादा है, तो रिवॉर्ड के रूप में मिलने वाला अमाउंट भी ज्यादा होता है. जैसे कि अगर किराया 25,000 है, तो 2 फीसदी के कैशबैक के हिसाब से आपको मासिक 500 रुपये मिलते हैं.

इसके अलावा, अगर क्रेडिट कार्ड का पैसा बिना ब्याज के भरना है, तो इसके लिए एक निश्चित समयावधि भी दी जाती है. इस दौरान अगर आप क्रेडिट कार्ड से लिया गया लोन चुका देते हैं, तो कोई इंटरेस्ट भी नहीं लगता है. अगर आप क्रेडिट कार्ड के जरिए हर बार समय पर किराए का भुगतान करते हैं और लोन भी चुका देते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर बनता है. 

अगर नकद या UPI ट्रांसफर या चेक से रेंट भरने में परेशानी है, तो क्रेडिट कार्ड इस प्रक्रिया को आसान बना देता है. आप ऑटोमैटिक पेमेंट का भी ऑप्शन चुन सकते हैं ताकि अगर आप भूल भी जाएं फिर भी समय पर रेंट का भुगतान हो जाए. क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने का एक और फायदा ये है कि इससे आपको कैश जुटाने के झंझट से मुक्ति मिलती है.

इस बात का रखें ख्याल

हालांकि, आपको हर बात बस इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं गलती से आप रेंट चुकाने के लिए क्रेडिट कार्ड से लिए गए लोन को भरने में देरी कर देते हैं, तो आपको अधिक इंटरेस्ट देना पड़ सकता है, जो आमतौर पर सालाना 30 से 42 फीसदी तक होता है. 

इसके साथ ही रेंट पेमेंट के लिए प्लेटफॉर्म चुनते वक्त भी इस बात का ध्यान रखें कि किस पर कितना चार्ज लगता है, किस प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिवॉर्ड मिलता है. क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने के बाद हमेशा इसे ट्रैक करते रहे, नहीं तो आपका क्रेडिट स्कोर नेगेटिव में जा सकता है.

महंगाई झेलने के लिए हो जाएं तैयार! साबुन से लेकर चाय पत्ती तक की बढ़ेगी कीमत, लिस्ट में ये चीजें भी शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget