एक्सप्लोरर

LIC Dividend: एलआईसी ने भरा सरकार का खजाना, डिविडेंड के रूप में जमा किए 3,662 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री को दिया चेक

LIC Dividend to Indian Govt: एलआईसी ने डिविडेंड का यह भारी-भरकम भुगतान पिछले वित्त वर्ष के लिए किया है. सरकारी बीमा कंपनी उससे पहले भी खजाने में डिविडेंड जमा कर चुकी है...

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने एक बार फिर से सरकारी खजाने में मोटा योगदान दिया है. इस बार एलआईसी ने सरकार को 3,662 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है. यह भुगतान डिविडेंड के रूप में किया गया है, जिसका चेक निर्मला सीतारमण को सौंपा गया.

एलआईसी में सरकार के पास इतनी हिस्सेदारी

दरअसल एलआईसी में भारत सरकार अभी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है. अभी एलआईसी के 632.49 करोड़ फुली पेड अप इक्विटी शेयरों में अकेले सरकार के पास 610.36 करोड़ शेयर हैं. इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि एलआईसी के 96.50 फीसदी शेयर अभी भारत सरकार के पास हैं. पहले सरकार के पास पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी थी. कुछ हिस्सेदारी को आईपीओ में डायलूट किया गया था.

सभी कंपनियां अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में देती हैं. एलआईसी ने भी अपनी कमाई का एक हिस्सा डिविडेंड के रूप में शेयरधारकों तक पहुंचाने का निर्णय लिया और सबसे बड़ी शेयरहोल्डर होने के नाते सबसे बड़ा भुगतान भारत सरकार को मिला.

6,100 करोड़ के पार हुआ टोटल डिविडेंड भुगतान

डिविडेंड के इस ताजे भुगतान को बीते दिनों एलआईसी के शेयरहोल्डर्स की हुई सालाना आम बैठक में मंजूर किया गया था. सरकारी बीमा कंपनी की एजीएम 22 अगस्त को हुई थी. कंपनी ने मई में ऐलान किया था कि वह पिछले वित्त वर्ष के लिए अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 6 रुपये का अंतिम लाभांश देगी. उससे पहले 1 मार्च 2024 को कंपनी ने अंतरिम लाभांश के रूप में सरकार को 2,441.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. इस तरह पिछले वित्त वर्ष के लिए एलआईसी का लाभांश के रूप में सरकारी खजाने में योगदान 6,100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया.

अभी इस स्तर पर ट्रेड कर रहा एलआईसी स्टॉक

एलआईसी का आईपीओ मई 2022 में आया था. आईपीओ में 902 रुपये से 949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था. आईपीओ को रिस्पॉन्स बढ़िया मिला था, लेकिन उसकी लिस्टिंग खराब हुई थी. एलआईसी का शेयर डिस्काउंट के साथ 867 रुपये पर लिस्ट हुआ था. बाद में बाजार पर ट्रेडिंग में शेयर का भाव एक समय 600 रुपये से भी नीचे गिर गया था. पिछले वित्त वर्ष के दौरान सरकारी शेयरों में आई शानदार रैली में इसके भाव में भी तेजी आई और पहली बार एलआईसी के शेयर आईपीओ के स्तर से ऊपर निकलने में कामयाब हुए. अभी एलआईसी का एक शेयर 1,071 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. गुरुवार को भाव में 1.24 फीसदी की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: आरबीआई ने भरा सरकार का खजाना, वित्त वर्ष 2024 के लिए दिया 2.11 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget