एक्सप्लोरर

Twitter और Meta के बाद अब इस बड़ी कंपनी में लटकी छंटनी की तलवार, भारी घाटा बनी वजह

Layoffs: ट्विटर, मेटा के बाद अब इस बड़ी कंपनी के कर्मचारियों पर भी छंटनी की तलवार लटक रही है. कंपनी ने खराब तिमाही नतीजों के बाद कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है.

Layoffs News: दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter), मेटा (Meta) और ई-कॉमर्स साइट अमेजन (E-Commerce Company Amazon) के बाद अब एक और बड़ी कंपनी कर्मचारियों की छंटनी (Layoffs 2022)  करने जा रही है. यह कंपनी है वॉल्ट डिज़्नी (Walt Disney). कंपनी ने नए कर्मियों की हायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसके साथ ही कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग भी कंपनी कर रही है. हाल ही में वॉल्ट डिज़्नी ने यह ऐलान किया है कि उसे पिछले कुछ समय से भारी नुकसान हो रहा है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव बॉब चापेक ने टॉप अधिकारियों से कहा कि हम आने वाले वक्त में कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं. उन्होंने कंपनी में तत्काल प्रभाव से ही टारगेट हायरिंग की प्रक्रिया को रोकने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में कंपनी अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए कुछ कर्मियों को नौकरी से भी निकाल (Layoffs) सकती है.

कंपनी को हो रहा भारी नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉल्ट डिज़्नी की तिमाही के नतीजों के अनुसार कंपनी को करीब 1.5 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. बुधवार को कंपनी ने अपने तिमाही के रिजल्ट जारी किए हैं. इसके बाद कंपनी के शेयर्स में 13 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है. चीफ एग्जीक्यूटिव बॉब चापेक ने आगे अपने अधिकारियों से कहा कि कंपनी को हो रहे नुकसान का कारण कुछ बड़े आर्थिक फैक्टर्स हैं जो हमारे कंट्रोल से बहार हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी में छंटनी के बावजूद भी ग्राहकों को क्वालिटी में किसी तरह का फर्क नहीं दिखेगा.

मेटा, ट्विटर और अमेजन भी कर चुके हैं छटनी
आपको बता दें कि इससे पहले ट्विटर, मेटा और अमेजन भी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुके हैं. एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद करीब 50 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी (Twitter Layoffs) कर दी गई है. इसके अलावा फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta Layoffs)  ने भी अपने 11,000 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है. इसके बाद दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने बढ़ती आर्थिक मंदी की आहट के साथ ही अपने कर्मियों की छंटनी शुरू कर दी है. कंपनी ने नई हायरिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया है और अपने रोबोटिक्स डिवीजन के सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.

ये भी पढ़ें-

Special FD Rates: इन दो बैंकों के स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश से कस्टमर्स को मिल सकता है 7.85% तक रिटर्न, जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget