एक्सप्लोरर

Layoffs 2022: मंदी की मार! मेटा, अमेजन के बाद अब इन अमेरिकी कंपनियों ने भी किया छंटनी का ऐलान

Layoffs in Companies: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. यह छंटनी 17 जनवरी 2023 तक तक अमल में आएगी.

Layoffs 2022: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter) और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) जैसी कंपनियां में कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब अमेरिका की कई बड़ी दिग्गज कॉर्पोरेट कंपनियां अपने कर्मियों की छंटनी कर रही है. अमेरिका में बढ़ती महंगाई (Inflation in America) और फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के बढ़ते ब्याज दरों के कारण इन कॉर्पोरेट कंपनियों ने यह फैसला लिया है. कंपनियों के इन फैसले के बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में मंदी (Recession in World) की संभावना और बढ़ गई है. अमेरिका की इन कंपनियों ने फरवरी 2021 के बाद नवंबर 2022 में अबतक की सबसे बड़ी छंटनी की है.पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में छटंनी 13 फीसदी तक बढ़ गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी में काम करने वाले हजारों लोग बेरोजगार हो सकते हैं. कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के कारण दुनियाभर में मंदी देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों में कई दिग्गज कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है.

अमेजन ने भी बड़े पैमाने पर की छंटनी
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (E-Commerce Platform Amazon) ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. आर्थिक संकट को देखते हुए कंपनी ने कैलिफोर्निया के रीजनल अथॉरिटी को बताया है कि वह अपनी कंपनी से 250 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. इसमें डाटा साइंटिस्ट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और दूसरे कॉरपोरेट वर्कर्स शामिल हैं. यह छंटनी 17 जनवरी 2023 तक लागू होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह कुल कितने लोगों की छंटनी करने जा रही है. अमेजन (Amazon) पूरी दुनिया में करीब 15 लाख लोगों को रोजगार देती है. अमेजन ने इन छंटनी के पीछे घटने रेवेन्यू को जिम्मेदार बताया है.

कई दिग्गज कंपनियों ने शुरू की छंटनी
इसके अलावा फेसबुक की पेरेंट कंपनी ने भी हाल ही में यह जानकारी दी है कि वह अपने 13 फीसदी कर्मियों की छंटनी करने जा रहा है. कंपनी ने दुनियाभर के 11,000 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है. यह छटंनी दुनिया की सबसे बड़ी छटंनी में से एक है. इसके अलावा एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद कंपनी ने अपनी करीब 50 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी (Twitter Layoffs) कर दी गई है. ट्विटर इंडिया के आधे से ज्यादा कर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है. इसके अलावा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वॉल्ट डिज़्नी (Walt Disney) ने भी छंटनी का ऐलान क्या है.

Walt Disney ने नए कर्मियों की हायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसके साथ ही कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग भी कंपनी कर रही है. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की है. इसके अलावा Morgan Stanley, सिटी ग्रुप, Intel Corp में भी छंटनी का ऐलान किया है. Intel Corp ने 3 बिलियन डॉलर तक कॉस्ट कटिंग करने का ऐलान किया है. इसके अलावा फार्मा कंपनी Johnson & Johnson, विगन मीट बनाने वाली कंपनी Beyond Meat Inc, ऑनलाइन बैंकिंग फर्म Chime, Phillips 66, Arrival SA जैसी कई कंपनियों ने कॉस्ट कटिंग करने के लिए वर्कफोर्स को कम करने का फैसला किया है.

Petrol-Diesel Price: क्या आम आदमी को पेट्रोल-डीजल के प्राइस में मिली राहत? यहां जानें शुक्रवार के लेटेस्ट प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget