एक्सप्लोरर

Latent View IPO: इस IPO ने तोड़े सब्सक्रिप्शन के सारे रिकॉर्ड, निवेशकों को बंपर लिस्टिंग गेन की उम्मीद

Latent View IPO: ये आईपीओ 300 गुना से भी ज्यादा हुआ है सब्स्क्राइब. निवेशकों को बंपर लिस्टिंग की है उम्मीद. जानना चाहते हैं ग्रे मार्केट प्राइस तो तुरंत पढ़ें ये खबर.

Latent View IPO: लैटेंट व्यू एनालिटिक्स (Latent View Analytics) के आईपीओ (IPO) को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. कंपनी के 1.75 करोड़ इक्विटी शेयर के बदले में उसे 572.18 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली मिली है. इस तरह से आंकड़े बता रहे हैं कि लैटेंट व्यू के आईपीओ को रिकॉर्ड 326.49 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है.

रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में ताबड़तोड़ दिलचस्पी दिखाई और उनके हिस्से के लिए आरक्षित कैटेगरी में 119.44 गुना अधिक बोली देखने को मिली. आईपीओ में एक हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी रिजर्व रखा गया है. उस हिस्से में 3.87 गुना अधिक बोली लगाई गई है.

ऐसे बढ़ा सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के रिजर्व कुल हिस्से को 145.8 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया. वहीं जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयर की 850.66 गुना अधिक बोली लगाई. इस तरह Latent View Analytics के आईपीओ को कुल 326.49 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया है.

Latent View Analytics का आईपीओ बुधवार यानि 10 नवबंर को बोली के लिए खुला था. कंपनी ने आईपीओ के लिए 190-197 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस प्राइस बैंड को कई एनालिस्ट वाजिब बता रहे हैं. अधिकतर ब्रोकरेज ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी थी.

ग्रे मार्केट प्राइस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रे मार्केट में Latent View Analytics के शेयर करीब 500 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. यह आईपीओ के लिए तय ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 300 रुपये अधिक है. इसे देखते हुए कई निवेशक 100 पर्सेंट से ज्यादा की लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं.

Latent View Analytics अपने IPO से 600 करोड़ रुपए जुटाने वाली है. इस इश्यू में 474 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 126 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर Adugudi Viswanathan Venkatraman अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इसके अलावा गोपीनाथ कोटीश्वरन, रमेश हरिहरन, शुभ्रमण्यम रामचंद्रन, दिव्या बालकृष्णन, राजकुमार कलिया पेरूमल, रियाबालकृष्णन और नवीन लोगनाथन जैसे दूसरे प्रमोटर और शेयर होल्डर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

कंपनी का कारोबार?

Latent View का ज्यादातर काम कस्टमर एनालिटिक्स से जुड़ा हुआ है. हालांकि ग्लोबल कस्टमर एनालिटिक्स का मार्केट कुल एनालिटिक्स खर्च का सिर्फ 9% है, लेकिन 2020-2024 के दौरान यह 26% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.

इसकी ज्यादातर कमाई अमेरिका से होती है. कंपनी की इनकम में अमेरिकी हिस्सेदारी 92.88% है, जबकि कंपनी के आय में UK कारोबार की हिस्सेदारी 1.85 फीसदी है. वित्त वर्ष 2021 में कंपनी के कंसोलिडेट मुनाफे में 25.6 फीसदी की बढोत्तरी देखने को मिली थी और यह 91.46 करोड़ रुपये रही. हालांकि इसी अवधि में कपनी की आय 1.4 फीसदी घटी थी और यह 305.88 करोड़ रुपये पर रही थी.

ये भी पढ़ें

Nykaa IPO : आखिर कौन है Nykaa की नायिका जो 50 की उम्र में आए आइडिया से बन गई सेल्फ-मेड महिला अरबपति!

Paytm लाई देश का सबसे बड़ा IPO, कभी कंपनी के मालिक को लेना पड़ा था 24% ब्याज पर कर्ज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget