एक्सप्लोरर

L&T Chip Plant: सेमीकंडक्टर की क्रांति को मिला नया बूस्ट, अब ये नामी कंपनी भी लगाने जा रही प्लांट

L&T Semiconductor Plant: भारत सरकार देश में सेमीकंडक्टर की डिजाइनिंग व विनिर्माण पर काफी जोर दे रही है. इसके लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना यानी पीएलआई स्कीम की भी शुरुआत की गई है...

भारत सरकार देश को चिप यानी सेमीकंडक्टर के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है. ऑटो से लेकर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर के मामले में देश अभी आयात पर निर्भर है. आने वाले समय में इस कंपोनेंट की प्रासंगिकता और बढ़ने वाली है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार चाहती है कि देश में ही बड़े पैमाने पर सेमीकंडक्टर की डिजाइनिंग व विनिर्माण हो. सरकार ने इसी लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम यानी पीएलआई योजना की शुरुआत की है.

ये कंपनियां कर चुकी हैं ऐलान

सरकार के प्रयासों को अच्छी-खासी सफलता भी मिलती दिख रही है. कई बड़ी कंपनियां पहले ही सरकार की पहल का फायदा उठाते हुए भारत में सेमीकंडक्टर की डिजाइनिंग व मैन्युफैक्चरिंग का प्लांट लगाने का ऐलान कर चुकी हैं. उनमें मेटल-माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एप्पल समेत कई कंपनियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली ताईवानी कंपनी फॉक्सकॉन, अमेरिकी चिप कंपनी माइक्रॉन के नाम शामिल हैं. अब लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है और वह है कंस्ट्रक्शन व इंजीनियरिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एलएंडटी का.

अमेरिका में आरएंडडी सेंटर

लार्सन एंड टुब्रो ने मंगलवार को इस संबंध में बड़ा ऐलान किया. कंपनी ने बताया कि वह फैबलेस सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन में पैर उतार रही है. इसके लिए एलएंडटी एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी स्थापित करने वाली है. एलएंडटी अपनी इस नई सब्सिडियरी में 830 करोड़ रुपये का निवेश भी करने जा रही है. कंपनी ने साथ ही एक आरएंडटी सेंटर बनाने का भी संकेत दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी भारत में प्लांट लगाने के साथ अमेरिका में आरएंडडी सेंटर बना सकती है.

अभी डिजाइन पर रहेगा फोकस

आपको बता दें कि एलएंडटी पहले ही अपने कारोबार के दायरे को काफी बढ़ा चुकी है. कंपनी पहले से आईटी एंड टेक्नोलॉजी सर्विस सेक्टर में उपस्थित है. इससे कंपनी को सेमीकंडक्टर सेक्टर में शुरुआत करने के लिए पर्याप्त डोमेन एक्सपर्टाइज मिल जाती है. कंपनी शुरुआत में ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल चिप डिजाइन पर फोकस करने वाली है. कंपनी का फोकस अभी विनिर्माण के बजाय डिजाइन पर रहने वाला है.

इतना बढ़ा है कंपनी का नेट प्रॉफिट

एलएंडटी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,223 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. यह पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2022 के दौरान हुए 2,229 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे की तुलना में 45 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान कंपनी का राजस्व साल भर पहले के 42,763 करोड़ रुपये से 19 फीसदी बढ़कर 51,024 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: बिजनेस से लेकर सोशल वर्क में बड़ा नाम, 60 साल की हुईं नीता अंबानी, अपने दम पर बनाया ये मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget