एक्सप्लोरर

Aadhaar Enrollment: एसबीआई ने सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स के लिए लॉन्च की ये सुविधा, सिर्फ आधार कार्ड से हो जाएगा काम

SBI Aadhaar Enrollment: एसबीआई ग्राहकों के मामले में अभी भी देश का सबसे बड़ा बैंक है. इस नई सुविधा के शुरू होने से देश भर में करोड़ों लोगों को लाभ होने वाला है...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इस सुविधा का लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा, जो किसी सोशल सिक्योरिटी स्कीम में एनरॉल होना चाहते हैं. नई सुविधा ने एसबीआई के ग्राहकों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम से जुड़ना आसान और तेज बना दिया है.

एसबीआई के सीएसपी पर मिलेगी सुविधा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस सुविधा की शुरुआत 25 अगस्त को की. इसकी शुरुआत एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने की. इसके तहत एसबीआई के ग्राहक आधार के जरिये सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पंजीकरण करा सकते हैं. एसबीआई के सभी ग्राहकों के लिए यह सुविधा बैंक के कस्टमर सर्विस पॉइंट्स यानी सारे सीएसपी पर उपलब्ध होगी.

अब नहीं होगी पासबुक की जरूरत

चेयरमैन खारा ने नई सुविधा को पेश करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाना है. बैंक ने बताया कि ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) और अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) जैसी योजनाओं में पंजीकरण के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों पर सिर्फ आधार कार्ड ले जाने की जरूरत होगी. ग्राहकों को अब इन कामों के लिए सीएसपी पर पासबुक ले जाने की जरूरत नहीं होगी.

चेयरमैन खारा को ये उम्मीद

एसबीआई चेयरमैन खारा ने कहा कि नई सुविधा का उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा प्राप्त करने की राह में आने वाली रुकावटों को हटाकर समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है. इससे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा उल्लेखनीय रूप से बढ़ने की उम्मीद है.

बाजार में एसबीआई का दबदबा

एसबीआई अभी देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है. बाजार पूंजीकरण को छोड़ दें तो एसेट, डिपॉजिट, ब्रांच, कस्टमर और कर्मचारी आदि के मामले में एसबीआई बाकी सभी बैंकों से आगे है. बाजार पूंजीकरण के हिसाब से एसडीएफसी बैंक हालिया मर्जर के बाद एसबीआई से आगे निकल गया है. जून 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई के पास कुल 45.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट हैं, जबकि उसने 33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के लोट बांट रखा है.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ महीनों का सूखा, लंबे इंतजार के बाद भारत को मिला नया यूनिकॉर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget