एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी मामले में अब इस बैंक के MD ने कहा- देश के फाइनेंशियल सिस्टम को कोई खतरा नहीं

Adani Crisis: कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन ने अडानी ग्रुप से जुड़े उतार चढ़ाव पर यह बात कही. जानिए कोटक बैंक ने क्या कहा है.

Kotak Mahindra Bank Chairman On Adani Group : देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) के ग्रुप को कुछ ही दिनों में भारी नुकसान झेलना पड़ा है. इस नुकसान पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंको से रिपोर्ट मांगी है. देश के बड़े बैंक एक के बाद एक अपनी रिपोर्ट फाइलिंग कर रहे हैं. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Chairman) के चेयरमैन, उदय कोटक (Uday Kotak) ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि वह भारत के फाइनेंशियल सिस्टम के लिए कोई जोखिम नहीं देखते हैं. जानिए उन्होंने और क्या कहा...

बाजार में रहा उथल-पुथल का माहौल 

पिछले हफ्ता भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) में अडानी ग्रुप के शेयर में काफी उथल-पुथल देखी गई है. कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन ने अडानी ग्रुप के शेयर में आये उतार-चढ़ाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें हाल के घटनाक्रमों से भारत के फाइनेंशियल सिस्टम (Indian Financial System) के प्रति कोई जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है.

ट्विटर पर शेयर की जानकारी 

बैंक के चेयरमैन उदय कोटक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है. उन्होंने किसी ग्रुप का नाम लिए बिना कहा कि, एक बड़े भारतीय कॉर्पोरेट्स की कर्ज और इक्विटी फाइनेंस के लिए वैश्विक स्रोतों पर ज्यादा निर्भरता है.

गिरावट की ये है वजह 

पिछले कुछ दिनों में अडानी की तीन कंपनियों के शेयरों में 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenberg Report) के बाद से भारी गिरावट देखने को मिली है. इससे अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू भी काफी हद तक गिर गई हैं. उसके निवेशकों को भी जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा है. अमेरिकी की इस शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने अपनी एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर स्टॉक में हेराफेरी और भारी कर्ज लेने का आरोप लगाया था. हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.

इतना हुआ नुकसान 

अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर 3 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 35 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1,017.10 रुपये के स्तर पर आ गए थे. 24 घंटे पहले ही एनएसई ने शेयर को एडीशनल सर्विलांस मीजर (ASM) फ्रेमवर्क में डाल दिया था. इससे शेयर पर दबाव और बढ़ गया है. इससे अडानी ग्रुप का मार्केट 10 लाख करोड़ रुपये से नीचे जा पंहुचा, जो 24 जनवरी के बाद लगभग 50 फीसदी कम हो गया है. 

ये भी पढ़ें- PM Modi: देश में कल एथनॉल वाला पेट्रोल E20 होगा लॉन्च, पीएम मोदी करेंगे 'इंडिया एनर्जी वीक' का उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget