एक्सप्लोरर

PM Modi: देश में कल एथनॉल वाला पेट्रोल E20 होगा लॉन्च, पीएम मोदी करेंगे 'इंडिया एनर्जी वीक' का उद्घाटन

India Energy Week 2023: पीएम मोदी सोमवार को इंडिया एनर्जी वीक का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस मौके पर देश में एथनॉल वाला पेट्रोल यानि E20 भी लॉन्च किया जाएगा. जानिए इस प्रोग्राम में और क्या खास रहेगा.

India Energy Week 2023 Bangalore: देश में कल 6 फरवरी 2023 से इथेनॉल पेट्रोल (Ethanol Petrol) यानि ई20 (E20) की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को बेंगलुरु में 'इंडिया एनर्जी वीक' (India Energy Week 2023) का उद्घाटन करेंगे. इस प्रोग्राम में पीएम मोदी पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के साथ मिलने वाले पेट्रोल की भी शुरुआत होगी. जानिए ये प्रोग्राम देश के लिए कितना खास रहने वाला है..

इंडिया एनर्जी वीक 6 फरवरी से

पीएम मोदी 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे 'इंडिया एनर्जी वीक' (आईईडब्ल्यू) 2023 की शुरुआत करेंगे. इस कार्यकम में प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर कुकिंग सिस्टम को भी पेश करेंगे. इसमें हरित ऊर्जा (Green Energy) से जुड़ी कई पहलों का शुभारम्भ किया जाएगा. इसमें 11 राज्यों में तेल मार्केटिंग कंपनियों के 84 रिटेल आउटलेट्स पर E20 पेट्रोल कल से जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. पीएम मोदी देश में स्वच्छ ईंधनों (Clean Fuels) के प्रति जनता में जागरूकता फैलाने के लिए हरित वाहन रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे. 

कैसे काम करेगा किचन सिस्टम

प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल (IndianOil) का इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम (Indoor Solar Cooking System) का ट्विन कुकटॉप मॉडल (Twin Cooktop Model)- एक क्रांतिकारी इंडोर सोलर कुकिंग (Solar Cooking) एक शानदार खाना बनाने का समाधान होगा. इसमें सौर ऊर्जा और सहायक ऊर्जा दोनों से भोजन को पकाया जा सकेगा.

भारत बनेगा ऊर्जा महाशक्ति 

प्रधानमंत्री मोदी के दिशा-निर्देश के साथ आईईडब्ल्यू (IEW) का उद्देश्य भारत को दुनिया के ऊर्जा सेक्टर में एक महाशक्ति के रूप में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना है. इस कार्यक्रम के जरिये ऊर्जा सेक्टर से आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श भी होगा. इसमें पारम्परिक ऊर्जा उद्योग, सरकारों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लीडर्स को एक मंच पर लाकर उनके साथ चर्चा की जाएगी.

ग्रीन एनर्जी में शानदार पहल 

यह ग्रीन एनर्जी सेक्टर (Green Energy Sector) में एक जबरदस्त पहल साबित है. दुनिया भर के 30 देशों से मंत्रियों की उपस्थिति देखने को मिलेगी. भारत के ऊर्जा भविष्य से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए 30,000 से अधिक डेलीगेट्स, 1,000 प्रदर्शक और 500 स्पीकर्स को बुलाया गया है. साथ ही इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वैश्विक तेल और गैस कंपनियों के सीईओ (CEO) के साथ एक गोलमेज बातचीत में शामिल होंगे. 

क्या है E20 ईंधन

भारत 2040 तक एथनॉल की वैश्विक मांग (Global Demand) में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी करने के टारगेट के साथ काम कर रहा है. भारत ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर 2022 में 10.17 प्रतिशत कर दिया है. 2025 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश को 10.2 से 11 अरब लीटर एथनॉल की जरूरत है. देश में 318 लाख मीट्रिक टन CO2 उत्सर्जन में कमी और लगभग 54,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ हुए हैं. 2014-2022 के दौरान इथेनॉल आपूर्ति की दिशा में लगभग 81,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जिसमें सिर्फ किसानों को 49,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली है. 

ये भी पढ़ें- Garvi Gujrat Train: ये है भारत की एक और लग्जरी ट्रेन, होटल जैसी सुविधाओं से लैस, 28 फरवरी को शुरु करेगी यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Corporate Slowdown 2026: Cost Cutting, Layoffs और AI निवेश के बीच दुनिया की बड़ी कंपनियां क्यों बदल रही हैं रणनीति?
कॉर्पोरेट रीसेट 2026: दुनिया की बड़ी कंपनियां अचानक क्यों बदल रही हैं रणनीति? ज्योतिष से समझिए पूरा विश्लेषण
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
Share market today July 16: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget