एक्सप्लोरर

आजाद भारत में सिर्फ एक बार पेश किया गया है 'ब्लैक बजट', ये है वजह

'ब्लैक बजट' आजाद भारत के इतिहास में मात्र एकबार ही पेश किया गया. आमतौर पर भारत में आम बजट ही पेश किया जाता है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट एक फरवरी 2020 को पेश किया जाएगा.

Budget 2020: परंपरागत 'हलवा रस्म' के साथ वित्त वर्ष 2020-21 के बजट दस्तावेजों की छपाई का काम आज से शुरू हो गया है. हलवा रस्म के तहत एक बड़ी कड़ाही में 'हलवा' तैयार किया जाता है और वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों में बांटा जाता है. इस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट एक फरवरी 2020 को पेश किया जाएगा. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में 1973-74 में जैसा बजट पेश किया गया था वैसा आज तक नहीं किया गया है. 1973-74 के बजट को 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. इस बजट में सरकार ने 550 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया था. इस वजह से इसे 'ब्लैक बजट' कहा जाता है.

क्या होता है 'ब्लैक बजट'?

जब सरकार का खर्च उसकी कमाई की तुलना में बहुत ज्यादा होता है. जिस वजह से सरकार पिछले साल के मुकाबले बजट में कटौती करती है. तब जो बजट पेश किया जाता है उसे 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. जैसे- मान लें सरकार की कमाई 10 रुपये है लेकिन, उसका खर्च 15 रुपये का है. तब सरकार इस घाटे को पूरा करने के लिए 'ब्लैक बजट' पेश करती है.

1973-74 के बजट को इसी वजह से 'ब्लैक बजट' कहा जाता है. भारत ने दो साल पहले ही पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा था और फिर देश में सूखा पड़ गया था. इस वजह से सरकार ने आजाद भारत का पहला और एकमात्र 'ब्लैक बजट' पेश किया था. 'ब्लैक बजट' को पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंतराव चव्हाण ने अपने भाषण में कहा था कि देश में सूखे के कारण पैदा हुए हालात और खाद्यान्न उत्पादन में भारी कमी की वजह से बजटीय घाटा बढ़ गया है.

इतने तरह के होते हैं बजट

'ब्लैक बजट' आजाद भारत के इतिहास में मात्र एकबार ही पेश किया गया. आमतौर पर भारत में आम बजट ही पेश किया जाता है. इसके अलावा निष्पादन बजट, शून्य-आधारित बजट और अंतरिम बजट भी बजट के प्रमुख प्रकार हैं. आम बजट को संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत संसद में पेश किया जाता है. अंतरिम बजट को अनुच्छेद 116 के तहत पेश किया जाता है. अंतरिम बजट में सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं लेती है और न ही कोई नया टैक्स लगाती है.

यह भी पढ़ें-

Budget 2020: जानें- कितने तरह के होते हैं बजट, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण दूसरी महिला हैं जिन्होंने पेश किया है बजट, जानें बजट से जुड़े ऐसे ही 10 दिलचस्प फैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बने Jensen Huang, दौलत 200 अरब डॉलर के पार
दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बने Jensen Huang, दौलत 200 अरब डॉलर के पार
TATA में घमासान जारी, नोएल टाटा ने मांगी 17 सितंबर की मीटिंग की वीडियो और डिटेल्स
TATA में घमासान जारी, नोएल टाटा ने मांगी 17 सितंबर की मीटिंग की वीडियो और डिटेल्स
ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच G7 का बड़ा फैसला, 100 मिलियन बैरल तेल और डीजल जारी करेगा समूह
ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच G7 का बड़ा फैसला, 100 मिलियन बैरल तेल और डीजल जारी करेगा समूह
थाली पर बड़ा संकट, आपकी रसोई के कौन-कौनसे सामान होंगे सबसे ज्यादा महंगे?
थाली पर बड़ा संकट, आपकी रसोई के कौन-कौनसे सामान होंगे सबसे ज्यादा महंगे?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
Asian Games 2026 Day 15 Live Update: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
LIVE: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
Embed widget