एक्सप्लोरर

इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण दूसरी महिला हैं जिन्होंने पेश किया है बजट, जानें बजट से जुड़े ऐसे ही 10 दिलचस्प फैक्ट्स

बजट पेश करने से करीब 10-12 दिन पहले एक परंपरागत 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है. 2016 तक केंद्रीय बजट फरवरी के अंतिम वर्किंग डे पर संसद में पेश किया जाता रहा है.

Budget 2020: 'हलवा रस्म' में भाग लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को केंद्रीय बजट की उलटी गिनती का शुभारंभ किया है. संसद में बजट एक फरवरी को पेश होगा. इस बार वित्त मंत्री सीतारमण अपना दूसरा बजट पेश करेंगी. इससे पहले उन्होंने जुलाई 2019 में चुनाव बाद बजट पेश किया था. 'हलवा रस्म' बजट 2020-21 से संबंधित दस्तावेजों की छपाई की शुरुआत से जुड़ी है. वित्त मंत्रालय की यह वार्षिक परंपरा बजट पेश किए जाने से कुछ दिनों पहले आयोजित होती है. आज हम आपको केंद्रीय बजट से जुड़े ऐसे ही 10 दिलचस्प फैक्ट्स बता रहे हैं.

1. आज़ादी के बाद स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को भूतपूर्व वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी की तरफ से पेश किया गया था.

2. भूतपूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के नाम संसद में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 10 बार केंद्रीय बजट संसद में पेश किया. दूसरे नंबर पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का नाम आता है जो नौ बार संसद में बजट पेश कर चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपने वित्त मंत्री बनने के दौरान आठ बार संसद में बजट पेश कर चुके हैं.

3. साल 1964 और 1968 में 29 फरवरी को मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिन पर केंद्रीय बजट पेश किया था, वे ऐसा करने वाले एकमात्र वित्त मंत्री हैं.

4. 1969 में वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्रालय का पदभार संभाला. निर्मला सीतारमण से पहले इंदिरा गांधी एकमात्र महिला थीं जिन्होंने वित्त मंत्रालय का पदभार संभाला था.

5. बजट पेश करने से करीब 10-12 दिन पहले एक परंपरागत 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है. जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मीठे पकवान के रूप में हलवा तैयार किया जाता है. इस हलवा को खुद वित्त मंत्री की तरफ से बनवाया जाता है. हलवा सेरेमनी का पारंपरिक महत्व यह है कि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले मीठा खाया जाना चाहिए. मीठे पकवान को खाने के बाद ये अधिकारी देश-दुनिया से पूरी तरह कट कर नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं और बजट का दस्तावेज तैयार करते हैं. इन कर्मचारियों से न कोई मिल सकता और न ही इन कर्मचारियों को किसी से बात करने की इजाजत होती है. बजट का काम पूरी गोपनीयता में किया जाता है.

6. 1997-98 में संवैधानिक संकट गहराने के बाद केंद्रीय बजट को बिना किसी बहस के पारित किया गया था. उस दौरान वित्त मंत्री आईके गुजराल ने अपने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था. वित्तीय वर्ष 1997-98 के केंद्रीय बजट को पारित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था.

7. वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तरफ से पेश किए गए वित्तीय वर्ष 1997-98 के केंद्रीय बजट को 'ड्रीम बजट' कहा गया था, क्योंकि उस वक्त कई आर्थिक सुधार किए गए थे जिनमें- आयकर दरों में कमी, कॉर्पोरेट टैक्सों पर सरचार्ज हटाने और कॉरपोरेट टैक्स दरों में कमी करना शामिल था.

8. साल 1999 तक फरवरी के आखिरी वर्किंग डे के दिन शाम 5 बजे केंद्रीय बजट की घोषणा की जाती थी. एनडीए सरकार के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने साल 1999 में सुबह 11 बजे बजट पेश किया. इसके बाद यह परंपरा बन गई और बजट फरवरी के आखिरी वर्किंग डे के दिन सुबह 11 बजे पेश किया जाने लगा. हालांकि, साल 1991 में बजट सुबह 11 पेश किया जा चुका है.

9. 2016 तक केंद्रीय बजट फरवरी के अंतिम वर्किंग डे पर संसद में पेश किया जाता रहा है. मगर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2017 में परंपरा बदल दी और केंद्रीय बजट 1 फरवरी पेश किया.

10. इसी तरह 2016 तक केंद्रीय बजट से कुछ दिन पहले रेल बजट पेश किया जाता था. साल 2017 में रेल बजट को केंद्रीय बजट के साथ ही पेश किया गया. ऐसा होने से पिछली 92 साल की पुरानी परंपरा को बदल गई और रेल बजट और आम बजट एक साथ पेश होने लगा.

यह भी पढ़ें-

Budget 2020: जानें- कितने तरह के होते हैं बजट, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget