एक्सप्लोरर

Budget 2020: जानें- कितने तरह के होते हैं बजट, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

बजट एक फरवरी को संसद में पेश होगा. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट पेश करेंगी. आम बजट को संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत पेश किया जाता है.

Budget 2020: आम बजट-2020 के दस्तावेजों की छपाई आज यानि सोमवार से 'हलवा रस्म' के साथ शुरू हो गई. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 'हलवा रस्म' में भाग लिया. इसके साथ ही बजट की छपाई अत्यंत गोपनीयता के साथ शुरू हुई. सीतारमण के अलावा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हलवा रस्म में भाग लिया, जिसका आयोजन नार्थ ब्लाक में वित्त मंत्रालय में किया गया.

बजट एक फरवरी को संसद में पेश होगा. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट पेश करेंगी. इससे पहले उन्होंने जुलाई 2019 में चुनाव बाद बजट पेश किया था. बता दें कि आम बजट इस साल ऐसे समय में पेश होगा, जब देश की आर्थिक विकास दर छह साल के निचले स्तर पर आ गई है और लगातार कमजोर मांग के कारण 'आर्थिक सुस्ती' बनी हुई है.

आम बजट में सरकार पूरे साल भर का वित्तीय लेखा-जोखा पेश करती है. आज हम आपको बता रहे हैं कि असल में बजट कितने तरह के होते हैं....

1. आम बजट

आम बजट को संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत पेश किया जाता है. इसके अंतर्गत सरकार अपने साल भर का लेखा जोखा संसद के सामने पेश करती है. बजट एक तरह से भविष्य के लिए की गई योजना है. जिसके अंतर्गत सरकार अपने राजस्व और खर्चों का अनुमान लगाकर पेश करती है. बजट में सरकार के साल भर के आय और व्यय का लेखा जोखा होता है. जिसमें सरकार अपने साल भर के खर्च और आय के बारे में संसद को बताती है. सरकार के द्वार पेश किया गया कोई भी बिल 'बजट' है या नहीं इसका फैसला लोकसभा का स्पीकर करता है. बजट शब्द का जन्म लैटिन शब्द बुल्गा से हुआ है. इसका मतलब चमड़े का थैला होता है. भारत में पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को ब्रिटिश सरकार के वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने पेश किया. आजाद भारत का पहला बजट आर. के. षणमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया.

2. अंतरिम बजट

अंतरिम बजट को अनुच्छेद 116 के तहत पेश किया जाता है. इसमें सरकार किसी भी तरह का कोई नया टैक्स नहीं लगाती है. बजट में सरकार कुछ महीने का खर्च चलाने के लिए विभागवार आवंटन कर की धनराशि की मांग संसद के सामने रखती है. इस बजट में सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं लेती है. भारत के संविधान में अंतरिम बजट का कोई जिक्र नहीं है. आजाद भारत में पहली बार अंतिरम बजट मोरारजी देसाई ने साल 1962-63 में सरकार के सामने रखा था. इसी तरह साल 1991 में वी पी सिंह की सरकार गिर जाने के बाद यशवंत सिन्हा ने अंतिरम बजट पेश किया था.

3. शून्य-आधारित बजट

शून्य-आधारित बजट (ZBB) बजट बनाने की एक विधि है. इसके अंतर्गत सभी मदों पर पूरी तरह से नए सिरे से विचार किया जाता है. इसके अंतर्गत न तो पुराने खर्च पर विचार किया जाता है और न ही पिछले साल के व्यय को आगे भविष्य के लिए प्रयुक्त किया जाता है. आम तौर पर इस बजट को तब पेश किया जाता है जब देश के बजट में घाटा लगातार बढ़ता जा रहा हो और इसे नियंत्रित करना जरूरी होता है. इस बजट में कमी या फिर वृद्धि के स्थान पर ये तय किया जाता है कि खर्च किया जाए या नहीं.

4. निष्पादन बजट

निष्पादन बजट को कार्यपूर्ति बजट भी कहा जाता है. इसके अंतर्गत ये देखा जाता है कि सरकार क्या कर रही है? कितना कर रही है? और किस कीमत पर कर रही है. इन सभी बातों को इसमें शामिल किया जाता है. इस बजट में आय व्यय की जगह का परिणाम को आधार बनाया जाता है. इस बजट की शुरुआत अमेरिका से हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुस्तान के ब्रह्मोस पर दुनिया की नजर! खरीदने के लिए कतार में खड़े 14 देश, 'ऑपरेशन सिंदूर' में दिखा दम
हिंदुस्तान के ब्रह्मोस पर दुनिया की नजर! खरीदने के लिए कतार में खड़े 14 देश, 'ऑपरेशन सिंदूर' में दिखा दम
Gold-Silver Rate: गजब! सोने-चांदी में आज बंपर गिरावट, 1600 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड, 6000 से अधिक टूटी चांदी
1600 रुपया सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 6000 से ज्यादा की गिरावट; देखें लेटेस्ट रेट
SpaceX क्रैश से हिला वॉल स्ट्रीट, 'CCC' रेटिंग मिलते ही ही निवेशकों में मची भगदड़; 50 लाख करोड़ डूबे
SpaceX क्रैश से हिला वॉल स्ट्रीट, 'CCC' रेटिंग मिलते ही ही निवेशकों में मची भगदड़; 50 लाख करोड़ डूबे
Share Market: आज खुलते ही गिर गया बाजार, 77000 के नीचे आया सेंसेक्स; निफ्टी भी हुआ कमजोर
आज खुलते ही गिर गया बाजार, 77000 के नीचे आया सेंसेक्स; निफ्टी भी हुआ कमजोर

वीडियोज

Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive
Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की रिपोर्ट SIT ने गृह सचिव को सौंपी, ट्रस्ट के लोगों पर भी संदेह
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की रिपोर्ट SIT ने गृह सचिव को सौंपी, ट्रस्ट के लोगों पर भी संदेह
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
सलमान-संजय दत्त पर पैप्स ने पूछा ऐसा सवाल की भड़क उठे रितेश देशमुख, बोले- 'मुझे जवाब नहीं देना'
सलमान-संजय दत्त पर पैप्स ने पूछा ऐसा सवाल की भड़के रितेश देशमुख, बोले- 'मुझे जवाब नहीं देना'
IND Vs ENG T20 Series 2026: वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह
वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह
US-Pak Relations: 'हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं', जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- 'ये वही हैं, जिन्होंने...'
'हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं', जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- 'ये वही हैं, जिन्होंने...'
Skin Problems: महंगे फेसवॉश-क्रीम भी फेल! पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों के कारण क्या हैं, डॉक्टर से जानें
महंगे फेसवॉश-क्रीम भी फेल! पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों के कारण क्या हैं, डॉक्टर से जानें
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए कितनी सब्सिडी देती है सरकार, हर महीने मिलेगी दो सिलेंडर जितनी गैस
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए कितनी सब्सिडी देती है सरकार, हर महीने मिलेगी दो सिलेंडर जितनी गैस
Embed widget