एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: आसमान छूती महंगाई के चलते अमेरिका के फेड रिजर्व ने महंगा किया कर्ज, 10 अगस्त 2023 को क्या करेगी आरबीआई?

RBI MPC Meeting Update: 8 से 10 अगस्त को आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होगी जिसमें ब्याज दरों पर निर्णय लिया जाएगा.

RBI MPC Meeting: अमेरिका की सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को एक बार फिर कर्ज महंगा कर दिया. फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर ब्याज दरों को 5.25 से लेकर 5.50 फीसदी के रेंज में ला दिया जो 22 वर्ष का उच्च स्तर है. फेड रिजर्व ने अमेरिका में कमरतोड़ महंगाई के चलते कर्ज महंगा किया है. उसका लक्ष्य महंगाई दर को 2 फीसदी तक लाना है. पर सवाल उठता है कि फेड रिजर्व के इस फैसले का भारत पर क्या असर होगा. भारत की सेंट्रल बैंक आरबीआई की भी मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक 8 से 10 अगस्त 2023 तक होने वाली है. 

खाद्य महंगाई ने बढ़ाई आरबीआई की मुश्किल

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास जुलाई महीने के लिए खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित होने से पहले ही मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे. पर आरबीआई की एमपीसी की बैठक तब हो रही जब देश में खाद्य महंगाई में जोरदार उछाल देखा जा रहा है. टमाटर अदरक समेत साग-सब्जियों की कीमतें लोगों की जेब पर डाका डाल रही है. चावल-दाल और गेहूं की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. यही वजह है कि जून महीने में खुदरा महंगाई दर 4.81 फीसदी पर आ गई जो मई में 4.25 फीसदी रही थी. खाद्य महंगाई में इजाफा होने के चलते खुदरा महंगाई बढ़ी है.  

अप्रैल-जून में पॉलिसी रेट्स को किया होल्ड

ऐसे में सवाल उठता है कि आरबीआई ब्याज दरों को लेकर क्या निर्णय लेती है?  इससे पहले अप्रैल और जून महीने में आरबीआई  ने एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था. लेकिन आरबीआई गवर्नर ने साफतौर पर कहा था कि महंगाई के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है. और उनका ये कथन सच साबित हो रहा है. खाद्य महंगाई आरबीआई की मुसीबत को बढ़ाने जा रहा है. इसके बावजूद जानकारों का मानना है कि आरबीआई अपने एमपीसी बैठक में पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं करेगा. 

आरबीआई होल्ड करेगा पॉलिसी रेट्स!

एसबीआई की पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट बृंदा जागीरदार के मुताबिक, देश में भारी बारिश से खरीफ फसल को नुकसान हुआ है. दाल का उत्पादन 15 फीसदी तक कम रहने का अनुमान है. हमारे यहां महंगाई दर 5 फीसदी के आसपास है, केवल खाद्य महंगाई को लेकर थोड़ी चिंता बनी हुई है. पर आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं करेगा और फिलहाल ब्याज दरों को कम करने का तो सवाल ही नहीं उठता है. फेड रिजर्व के कर्ज महंगा करने पर उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में अभी भी महंगाई बहुत ज्यादा है. और ये कम होने वाले नाम नहीं ले रही है. वैश्विक अनिश्चितता बनी हुई है. खाद्य महंगाई बहुत ज्यादा है. भारत ने चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है इससे भी महंगाई बढ़ेगी. इसी के चलते फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. पर भारत का मामला इससे अलग है. लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है. 

Blinx के एमडी गगन सिंग्ला के मुताबिक आरबीआई के लिए राहत की बात ये है कि फेड ने इस बात के संकेत दिए हैं ब्याज दरें अब अपने पीक पर है. इससे फरवरी बाद से आरबीआई का जो रूख रहा है उसपर मुहर लगी है. साथ ही फेड के बीते एक साल में 1 ट्रिलियन डॉलर के बॉन्ड टेपर का भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर कोई असर नहीं पड़ा है.  अगर ब्याज दरें बढ़ने का सिलसिला थम जाता है तो आरबीआई के पॉलिसी लेवल पर निर्णय लेने के विकल्प खुल जायेंगे. 

बंटी हुई है एमपीसी!

वैसे पॉलिसी रेट्स को लेकर आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी के सदस्यों की भी राय बंटी हुई है. पिछले एमपीसी बैठक के जो मिनट्स जारी हुए उसके मुताबिक आरबीआई एमपीसी के सदस्य जयंत वर्मा मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी के रूख पर सवाल खड़े कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी उस खतरनाक लेवल के नजदीक है जहां से वो अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है. कमिटी की दूसरे सदस्य आशिमा गोयल ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि रेपो रेट को लंबे समय तक ज्यादा ऊपर रखने से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है.   

आरबीआई गवर्नर की चुनौती!

ऐसे में आरबीआई गवर्नर के सामने चुनौतियों कम नहीं है. एक तरफ उन्हें महंगाई से भी निपटना है तो दूसरी तरफ ये भी सुनिश्चित करना है कि कर्ज ज्यादा महंगा ना हो जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचे.  

ये भी पढ़ें 

RBI MPC Meeting: टमाटर, चावल, अरहर दाल की महंगाई ने तोड़ी कमर, अब नहीं मिलेगी महंगी EMI से भी राहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget