एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: टमाटर, चावल, अरहर दाल की महंगाई ने तोड़ी कमर, अब नहीं मिलेगी महंगी EMI से भी राहत!

RBI MPC: जून से खाद्य महंगाई फिर से बढ़ने लगी है. आरबीआई गवर्नर कह चुके हैं कि महंगाई के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है.

No Relief From High EMI: अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते यानि 10 अगस्त 2023 को आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के बाद लिए गए फैसले का ऐलान का करेगा. और माना जा रहा है कि आरबीआई इस बैठक में अपने पॉलिसी रेट्स यानि रेपो रेट में कोई बदलाव ना करे. यानि रेपो रेट 6.50 फीसदी के मौजूदा स्तर पर होल्ड किया जा सकता है. एचएसबीसी ने भी अपनी रिपोर्ट में यही कहा है. 

नहीं मिलेगी महंगी EMI से राहत!

आरबीआई के इस फैसले के उन लोगों को सबसे ज्यादा झटका लगने वाला है जो महंगी ईएमआई से राहत मिलने की उम्मीदें पाले हुए थे. मई महीने में खुदरा महंगाई दर जब घटकर 4.25 फीसदी पर आ गया तो इस बात की उम्मीद बंधने लगी कि आने वाले दिनों में कर्ज के सस्ते होने के दौर की शुरुआत हो सकती है. लेकिन जून महीने के आंकड़े जब घोषित हुए तो उसमें खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा 50 बेसिस प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ 4.81 फीसदी पर जा पहुंची. इसके बाद से ही महंगे ईएमआई के राहत की उम्मीदों पर पानी फिरने लगा. 

खाने-पीने की चीजों की महंगाई ने बढ़ाई आफत

जून महीने में असमान बारिश के चलते टमाटर की कीमतों में 400 फीसदी का उछाल देखा गया और कई स्थानों पर 250 रुपये किलो टमाटर मिल रहा था. असमान बारिश, बाढ़ और देरी से मानसून के आने के चलते खरीफ फसल की बुआई पर अलग अलग राज्यों में असर पड़ा है. इसके चलते चावल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. सरकार ने ऐतियातन गैर-बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगा दिया है. अरहर दाल की कीमतों आसमान छू रही है. खुदरा बाजार में अरहर दाल 180 से 200 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है. गेहूं की कीमतों में भी इजाफा देखा जा रहा है. गेहूं के एक्सपोर्ट पर बैन सरकार ने जारी रखा है. अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है ऐसे में सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. 

नहीं खत्म हुआ महंगाई के खिलाफ जंग

खाद्य महंगाई में तेजी बनी रह सकती है. उसपर से रूस और यूक्रेन के तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते एक हफ्ते में गेहूं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. खाने के तेल के दामों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में महंगाई में तेजी जारी रहने के चलते महंगी ईएमआई से राहत मिलने की संभावनाएं अब धुमिल होती जा रही है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि महंगाई के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है. और अब जबकि फिर से महंगाई डायन ने अपना मुंह खोलना शुरू कर दिया है. तो 8 से 10 अगस्त तक होने वाली आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक से कोई राहत की उम्मीद करना बेमानी होगी. 

ये भी पढ़ें 

Inflation Concern: HSBC ने अपनी रिपोर्ट में कहा, अनाज में कमी के चलते सता सकती है महंगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget