एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: धनतरेस पर सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का जरुर रखें ध्यान!

Dhanteras 2021: धनतरेस पर हर कोई सोना खरीदना चाहता है पर सोने की खरीदारी के समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरुरी है.

Dhanteras 2021: आज धनतेरस का त्योहार है. जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. धनतरेस के दिन सोने में निवेश काफी शुभ माना जाता है.  जो भी आर्थिक तौर पर सक्षम है वो सोना जरुर खरीदता है. सोना काफी महंगा है हालांकि ये दीगर बात है कि पिछले साल के मुकाबले फिर भी सोने के दाम कम है.  सोना जब इतना महंगा है तो सोने की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्क्तायान रखना बेहद जरुरी है.  पुराने जमाने से लोग सोना खरीदते रहे हैं क्योंकि ये निवेश का बेहतरीन विकल्प रहा है.  22  कैरेट सोना 46,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है तो 24 कैरेट सोना 51,200 रुपये में. कई अंतरराष्ट्रीय जानकतार मानते हैं कि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर सोने के दाम भविष्य में 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को भी छू सकता है. पर सोने की खरीदारी करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखेंगे तो आपका निवेश सुरक्षित रहेगा. 

कैसे करें गोल्ड में निवेश

सोने में निवेश करने के लिए आभूषण, बार और सिक्कों के रूप में सोना खरीदना आमतौर पर पसंदीदा तरीका है, लेकिन यह एक महंगा सौदा भी है क्योंकि इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल होता हैं और शुद्धता और रखने की चिंता उससे जुड़ा खर्च भी होता है. इसलिये केवल Physical Gold ही नहीं बल्कि सोने की खरीदारी के और भी विकल्प हैं. आप गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि आपको शुद्धता, भंडारण और अन्य शुल्कों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. 

सोना खरीदने से पहले आपको 5 बातों का ध्यान रखना होगा

हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदें

सोने के आभूषण खरीदने का सबसे सुरक्षित तरीका हमेशा हॉलमार्क वाला ही ज्वेलरी खरीदें. भारतीय मानक ब्यूरो की पहचान सोने की शुद्धता सुनिश्चित करती है. सोना 18 कैरेट और उससे कम, 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शुद्धता के विभिन्न रूपों मिलता है. हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदना बेहतर है ताकि सोने की शुद्धता की गारंटी होती है. 

सोने की कीमत चेक करें

आज सोने की कीमत है, इसकी जानकारी आप ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. ज्वेलर्स से भी आपको कीमत की जानकारी हासिल हो सकती है. 

मेकिंग चार्ज पर सौदा

अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो मेकिंग चार्जेज जानना बेहद जरूरी है. मेकिंग चार्ज गहने की लागत का 30 फीसदी तक हो सकता है. हर ज्लवेलर्स मेकिंग चार्ज पर भारी डिस्काउंट देता है, इसलिये मेकिंग चार्ज को लेकर मोलभाव जरुर करें.  

बिल मांगना न भूलें

सोने की खरीदारी का बिल अपने पास जरुर रखें. ताकि कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को बेचते हैं तो ज्वेलर्स आपसे बिल की मांग कर सकता है. साथ ही कैपिटल गेन टैक्स की गणना के लिए भी बिल रखने से खरीद मुल्य का पता लग सकता है. इसके अलावा, निकट भविष्य में कोई विवाद सामने आता है, तो चालान काम आ सकता है. बिल रखना अपने रिकॉर्ड के लिये भी जरुरी है. 

वजन जांचना जरूरी

सोने की खरीदारी के समय उसका वजन जानना बेहद जरुरी है क्योंकि उसी से सोने के आभूषण के कीमत का पता लगता है. छोटे शहरों या गांवों में कई ज्वेलर्स सोने की गलत माप के जरिये ग्राहकों को चूना लगा चुका चुके हैं जिसकी शिकायतें कई बार सामने आई है. 

 

ये भी पढ़ें:

Multibagger Stock: Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो वाला ये स्टॉक दे सकता है 50 फीसदी तक का रिटर्न

Dhanteras 2021: धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन घर में ला सकता है अपार धन-वैभव, जानें पूजा सामग्री

सोने के वजन की जांच करना भी जरूरी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 सितंबर को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
26 सितंबर को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें आपके शहर में RBI ने छुट्टी दी है या नहीं
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें आपके शहर में RBI ने छुट्टी दी है या नहीं
28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक, नहीं करेंगे हड़ताल
28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक, नहीं करेंगे हड़ताल
UPI MDR: कुछ दिनों के लिए विदेश जा रहे, क्या फिर भी देना होगा चार्ज? सरकार ने बताया
UPI MDR: कुछ दिनों के लिए विदेश जा रहे, क्या फिर भी देना होगा चार्ज? सरकार ने बताया

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
Asian Games 2026: मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
घर पर उगाएं सरसों का साग, सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ चाव से खाएं
घर पर उगाएं सरसों का साग, सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ चाव से खाएं
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
नई Toyota Fortuner का दिखा नया अवतार, लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
Embed widget