एक्सप्लोरर

Gruha Lakshmi Yojana: क्या है गृह लक्ष्मी योजना? रक्षा बंधन पर इस राज्य में महिलाओं के लिए हुई लॉन्च

Karnataka Gruha Lakshmi Scheme: रक्षा बंधन के मौके पर शुरू की गई योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2-2 हजार रुपये मिलेंगे. इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है...

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और जेंडर इक्वलिटी को बढ़ावा देने के लिए रक्षाबंधन के मौके पर गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की. इस योजना की शुरुआत बुधवार 30 अगस्त को मैसुरू शहर में की गई. इसके तहत लाभार्थियों को हर महीने 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे.

लाभार्थियों के बैंक में पैसे भेजकर लॉन्च

कर्नाटक सरकार की इस स्कीम की शुरुआत लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की. कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना का वादा किया था. इस तरह से सिद्धरमैया की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा किया है. योजना के तहत राहुल गांधी ने आज पात्र महिलाओं के बैंक खाते में डाइरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसे भेजकर इसकी शुरुआत की.

इतनी महिलाओं को मिलेगा लाभ

कर्नाटक सरकार की गृह लक्ष्मी योजना के तहत उन परिवारों को वित्तीय सहायता मिलेगी, जिनकी मुखिया महिला हैं. इस योजना से राज्य की 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने एक दिन पहले मंगलवार को कहा था कि राज्य के गरीब परिवारों की करीब 1.1 करोड़ महिला मुखिया को हर महीने 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे.

चुनाव से पहले किए गए ये वादे

कर्नाटक सरकार ने चालू वित्त वर्ष में गृह लक्ष्मी कार्यक्रम के लिए 17,500 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस की उन 5 गारंटियों में से एक है, जिनके वादे चुनाव से पहले किए गए थे. मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार ने पांच गारंटियों में से तीन शक्ति, गृह ज्योति और अन्न भाग्य को पहले ही लागू कर दिया है. गृह लक्ष्मी योजना चौथी गारंटी है. पांचवीं गारंटी युवा निधि है, जिसके तहत राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया है. कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल का दावा है कि यह महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना है.

किन्हें नहीं मिल पाएगा लाभ

गृह लक्ष्मी योजना के तहत उन महिलाओं को पात्र माना जाएगा, जो अंत्योदय (Antyodaya), बिलो पोवर्टी लाइन (BPL) और एबव पोवर्टी लाइन (APL) राशन कार्डों में परिवार की मुखिया के रूप में दर्ज हैं. इसके तहत एक परिवार की किसी एक महिला को ही लाभ मिलेगा. वैसी महिलाएं, जो सरकारी कर्मचारी हैं या टैक्स भरती हैं अथवा जिनके पति इनकम टैक्स या जीएसटी का रिटर्न भरते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

कैसे कराना होगा रजिस्ट्रेशन

इस योजना के लिए पात्र महिलाओं पहले पंजीकरण कराना होगा. पंजीकरण ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य सरकार की ओर से पोर्टल की शुरुआत की गई है. रजिस्ट्रेशन करने के बाद वेरिफिकेशन होगा और जानकारियां सही पाए जाने के बाद सरकार की ओर से मिलने वाली मदद का लाभ मिलने लगेगा.

ये भी पढ़ें: उबर ने भारत में पूरे किए 10 साल, ड्राइवरों को कराई 50 हजार करोड़ की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम
Old Monk, Bagpiper और RC समेत कई शराबों की बिक्री पर लगा बैन, लेकिन क्यों?
Old Monk, Bagpiper और RC समेत कई शराबों की बिक्री पर लगा बैन, लेकिन क्यों?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget