एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी लाने जा रही 1600 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी को सौंपे दस्तावेज

Kalpataru: कल्पतरु ने सेबी को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस सौंप दिया है. इस आईपीओ में 100 फीसदी फ्रेश इश्यू होगा. कंपनी अपना कर्ज कम करके प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देना चाहती है.

Kalpataru: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी कल्पतरु (Kalpataru) ने आईपीओ लाने का फैसला लिया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए लगभग 1,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इस पैसे से कंपनी अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है. कल्पतरु ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को आईपीओ से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए हैं. कंपनी मिड सेगमेंट, लग्जरी से लेकर कॉमर्शियल तक के हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार करती है. कंपनी के प्रोजेक्ट 41.95 मिलियन वर्ग फुट में फैले हुए हैं.

100 फीसदी फ्रेश इश्यू, ऑफर फॉर सेल नहीं होगा 

कल्पतरु के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, आईपीओ 1590 करोड़ रुपये का होगा. आईपीओ से आने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज को कम करने और कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाएगा. इस आईपीओ में 100 फीसदी फ्रेश इश्यू होगा. कंपनी ऑफर फॉर सेल का रास्ता नहीं अपनाने जा रही है. इसमें 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर उतारे जाएंगे. साथ ही प्राइस बैंड, लॉट साइज, क्यूआईबी, एनआईआई और रिटेल इनवेस्टर्स के रिजर्व हिस्से के बारे में भी आगे जानकारी दी जाएगी. 

ठाणे इलाके में चौथे नंबर पर आती है कंपनी 

कल्पतरु के ज्यादातर प्रोजेक्ट लग्जरी और प्रीमियम फील के लिए जाने जाते हैं. इस वित्त वर्ष में कंपनी कई नए प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट शुरू करने वाली है. इसके अलावा उन्होंने 2027 तक के प्रोजेक्ट तैयार किए हुए हैं. उनके हालिया और आने वाले प्रोजेक्ट की डिमांड से कंपनी को मार्केट में अपनी जगह बनाने में बड़ी मदद मिल रही है. साल 2019 से 2023 के बीच घरों की सप्लाई करने में कल्पतरु को मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन का 5वां सबसे बड़ा रियल एस्टेट डेवलपर माना जाता है. इसके अलावा वह ठाणे इलाके में चौथे नंबर पर आते हैं. 

बुक रनिंग लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार की नियुक्ति 

कल्पतरु ने इस आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल (JM Financial), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (Nomura) को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया है जबकि लिंक इनटाइम इंडिया (Link Intime) ऑफर का रजिस्ट्रार है. कंपनी को कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कल्पतरु ग्रुप (Kalpataru Group) की प्रतिष्ठा और विशेषज्ञता से लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें 

Foxconn in India: पीएम मोदी से मिले फॉक्सकॉन के चेयरमैन, एआई से लेकर भारत में सेमीकंडक्टर बनाने पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget