एक्सप्लोरर

Foxconn in India: पीएम मोदी से मिले फॉक्सकॉन के चेयरमैन, एआई से लेकर भारत में सेमीकंडक्टर बनाने पर हुई चर्चा

PM Modi Foxconn Chairman meeting: यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कई वैश्विक कंपनियां चीन से निकल रही हैं और भारत पर फोकस कर रही हैं. उन वैश्विक कंपनियों में फॉक्सकॉन का नाम प्रमुख है...

दिग्गज कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लिउ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को मुलाकात की. भारत में लगातार निवेश बढ़ा रही ताईवानी कंपनी के चेयरमैन ने इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेकर भारत में सेमीकंडक्टर का विनिर्माण तक शामिल रहा.

एक दिन पहले हुई अहम मुलाकात

पीएम मोदी ने 14 अगस्त को हुई इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने बैठक के बाद अपडेट शेयर करते हुए बताया कि होन हाइ टेक्नोलॉजी ग्रुप के सीईओ एवं चेयरमैन यंग लिउ के साथ उनकी मुलाकात हुई. ताईवान की कंपनी होन हाइ टेक्नोलॉजी ग्रुप फॉक्सकॉन नाम से बिजनेस करती है. टेक जगत की इस कंपनी की गिनती दुनिया के सबसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर के रूप में की जाती है. कंपनी एप्पल से लेकर गूगल तक कई दिग्गज कंपनियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर उनके ब्रांडेड डिवाइस बनाती है.

चीन की जगह भारत बना कंपनी का फोकस

प्रधानमंत्री मोदी के साथ फॉक्सकॉन चेयरमैन की यह मुलाकात कई लिहाज से अहम हो जाती है. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब फॉक्सकॉन चीन में अपना परिचालन समेट रही है और भारत में निवेश बढ़ा रही है. फॉक्सकॉन पहले ही भारत में एप्पल के लिए आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर चुकी है. कंपनी आने वाले सालों में भारत में नए प्लांट भी शुरू करने वाली है.

पीएम मोदी ने शेयर किया ये अपडेट

पीएम मोदी ने भी फॉक्सकॉन की भारत में निवेश की योजनाओं पर जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा- फॉक्सकॉन चेयरमैन के साथ मिलकर अच्छा लगा. मैंने उन्हें बताया कि भारत भविष्य के क्षेत्रों में शानदार अवसर ऑफर करता है. कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे भारतीय राज्यों में निवेश की उनकी योजना के बारे में भी हमारी चर्चा हुई.

 

भारत में फॉक्सकॉन का बिजनेस व निवेश

आपको बता दें कि कंपनी अभी तमिलनाडु स्थित प्लांट में आईफोन बना रही है. उस प्लांट में फिलहाल 40 हजार से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं. कंपनी ने तमिलनाडु में 1,600 करोड़ रुपये निवेश करने का करार किया हुआ है, जिससे 6 हजार से ज्यादा अतिरिक्त नौकरियां पैदा होंगी. फॉक्सकॉन की योजना तेलगाना में 3,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की है. कंपनी कर्नाटक में नया प्लांट बना रही है.

ये भी पढ़ें: हम भारत को विकसित बनाने में सक्षम, स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी- करते रहेंगे बड़े सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget