एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: बारबाडोस में फंसी वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम, देश लौटने में देरी! सामने आई बड़ी वजह

Team India: भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सोमवार के दिन न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना है, फिर न्यूयॉर्क से भारतीय खिलाड़ियों को कनेक्टेड फ्लाइट से दुबई जाना है, लेकिन अब यह मुश्किल दिख रहा है.

Indian Cricket Team: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल बारबाडोस में खेला गया. इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम शुक्रवार को बारबाडोस पहुंची थी, लेकिन अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि बेरयल चक्रवात के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों के भारत लौटने में देरी हो सकती है. भारतीय टीम को बारबाडोस से सोमवार को निकलना था, लेकिन अब बेरयल चक्रवात ने रास्ता रोक दिया है. इस बात के आसार बेहद कम हैं कि भारतीय खिलाड़ी सोमवार को बारबाडोस से निकल पाएंगे.

पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सोमवार के दिन न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था. न्यूयॉर्क से भारतीय खिलाड़ियों को कनेक्टेड फ्लाइट से दुबई जाना है, लेकिन अब बेरयल चक्रवात के कारण तकरीबन नामुमकिन माना जा रहा है. इस बीच बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया मौटले ने सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया है कि रविवार रात को एयरपोर्ट बंद रहेगा. बारबाडोस के एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की आवाजाही बंद रहेगी.

बताते चलें कि शनिवार को भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम किया. इस मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन रोहित शर्मा समेत टॉप-3 बल्लेबाज जल्दी पवैलियन लौट गए. भारत के 3 बल्लेबाज 34 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे. हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. बहरहाल, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 169 रन बना सकी.

ये भी पढ़ें-

Ravindra Jadeja Retirement: कोहली-रोहित के बाद रवींद्र जडेजा ने भी टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे और टेस्ट खेलना रखेंगे जारी

T20 World Cup चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, BCCI सचिव जय शाह ने 125 करोड़ देने का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार
यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget