एक्सप्लोरर

क्या अगले साल तक 4,000 डॉलर के पार कर जाएगा सोना? जानें क्या कहता है जेपी मॉर्गन

Gold Price: जेपी मॉर्गन के इस पूर्वानुमान के पीछे एक प्रमुख कारक इन्वेस्टर्स और केंद्रीय बैंकों से लगातार मजबूत खरीदारी है. बैंक को उम्मीद है कि इस साल शुद्ध सोने की मांग औसतन 710 टन प्रति तिमाही के आसपास रहेगी.

Gold Price: आने वाले दिनों में सोने का दाम रिकॉर्ड तोड़ तेजी के साथ बढ़ सकता है. जेपी मॉर्गन ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 2026 के मध्य तक सोना की कीमत प्रति औंस 4 हजार डॉलर को पार कर सकती है. बैंक ने हाल में अपने में एक नोट में कहा कि बढ़ती मंदी की चिंताएं, अमेरिका की तरफ से लगाए गए हाई टैरिफ और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से पीली धातु में लगातार तेजी आने की उम्मीद है.  

जेपी मॉर्गन का ऐसा मानना है कि 2025 की चौथी तिमाही तक सोने का औसत मूल्य 3,675 डॉलर प्रति औंस रहेगा. उसने कहा कि यदि इन्वेस्टर्स और केंद्रीय बैंकों की मांग मजबूत बनी रहती है तो कीमतें 4,000 डॉलर के स्तर को पहले भी छू सकती हैं. इस साल अब तक स्पॉट गोल्ड में पहले ही 29% की उछाल आ चुकी है. 22 अप्रैल को सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

Goldman Sachs भी अब और अधिक तेजी का रुख अपना रहा है, जिसने हाल ही में 2025 के आखिर के अपने पूर्वानुमान को 3,300 डॉलर से बढ़ाकर 3,700 डॉलर प्रति औंस कर दिया है. बैंक का कहना है कि एक चरम स्थिति में, अगले साल के अंत तक सोना 4,500 डॉलर तक भी पहुंच सकता है.

दरअसल, जेपी मॉर्गन के इस पूर्वानुमान के पीछे एक प्रमुख कारक इन्वेस्टर्स और केंद्रीय बैंकों से लगातार मजबूत खरीदारी है. बैंक को उम्मीद है कि इस साल शुद्ध सोने की मांग औसतन 710 टन प्रति तिमाही के आसपास रहेगी. एक्सपर्ट्स ने लिखा, "अगले साल सोने की कीमतों के 4,000 डॉलर प्रति औंस की ओर बढ़ने के हमारे पूर्वानुमान का आधार निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की सोने की लगातार मजबूत मांग है. जो इस साल शुद्ध रूप से लगभग 710 टन प्रति तिमाही है."

फिर भी, जेपी मॉर्गन ने संभावित नकारात्मक जोखिमों की तरफ भी अपने पूर्वानुमानों में इशारा किया है. यदि केंद्रीय बैंकों की मांग कमजोर होती है या अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था टैरिफ झटकों का अनुमान से बेहतर ढंग से सामना करती है तो फेड अधिक आक्रामक रुख अपना सकता है - संभावित रूप से ब्याज दरें बढ़ा सकता है. 

बैंक ने चेतावनी देते हुए कहा, "अधिक महत्वपूर्ण रूप से मंदी का परिदृश्य वो होगा जहां अमेरिकी आर्थिक विकास टैरिफ के प्रति अविश्वसनीय रूप से लचीला बना रहता है, जिससे फेड मुद्रास्फीति के जोखिमों से निपटने में कहीं अधिक सक्रिय हो सकता है, जिससे बाजार वास्तविक चिंताजनक मुद्रास्फीति आने से पहले ही दरों में बढ़ोतरी की आशंका जताने लगेंगे."

ये भी पढ़ें: ट्रेड वॉर के चलते 2026 और उसके बाद भी चीन-अमेरिका को होगा बड़ा नुकसान, IMF ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget