एक्सप्लोरर

Car Shortage 2021 : दिवाली के बाद ऑटो डीलरशिप की नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा

Job in Auto Sector : दिवाली कार कंपनियों के लिए फीकी साबित हो रही है. हालात ऐसे ही रहे तो ऑटो डीलरशिप पर नौकरी करने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. 

Car Shortage in India : देश में ऑटो कंपनियों की बिक्री में लगातार कई सालों से आ रहे उतार-चढ़ाव के बाद इस साल की दिवाली कंपनियों के लिए एक बार फिर से फीकी हो गई है. फेडरेशन ऑफ ऑटो डीलर्स एसोसिएशन याना फाडा ( FADA) के मुताबिक अक्टूबर 2021 में पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी कम बिक्री हुई है. हालात ऐसे ही रहे तो ऑटो डीलरशिप पर नौकरी करने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. 

प्रोडक्शन में कमी से सेल्स प्रभावित

इस घटती बिक्री के पीछे कार कंपनियों के उत्पादन में कमी को वजह माना जा रहा है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि डिलिवरी में हो रही लगातार देरी और ग्राहकों को गाड़ियां तय समय पर न मिलने से हालात बुरे हैं. डीलर्स का ये भी कहना है कि इस देरी की वजह से ग्राहक बुकिंग कैंसिल भी करा रहे हैं.  

इन सब परेशानियों का सीधा संबंध ऑटो क्षेत्र के कारोबार है. अब घटती बिक्री का सीधा असर डीलरशिप के कारोबार पर पड़ने लगा है. हालांकि फाडा प्रेसिडेंट विंकेश गुलाटी का कहना है कि कोरोना की वजह से कम मार्जिन पर काम करना डीलर्स सीख गए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आज की तारीख में किसी भी जगह से जॉब लॉस की जानकारी नहीं मिल रही है. लेकिन ऐसे हालात चलते रहे तो आगे मुश्किल होगी.

डिस्काउंट 7 साल के निचले स्तर पर


गाड़ी बेचने वाले डीलर्स ये भी बताते हैं कि कार कंपनियों की तरफ से इस साल खास ऑफर भी नहीं आ रहे हैं.  उनका कहना है कि मांग के मुताबिक सप्लाई बेहद कम है।. ऐसे में गाड़ियों की बिक्री से ज्यादा बड़ी समस्या उनकी उपलब्धता है. आलम ये है कि गाड़ियों पर इस साल मिलने वाला डिस्काउंट 7 साल के निचले स्तर पर पहुंच चुका है.  विशेषज्ञों का आंकलन है कि अगले 6 महीने तक हालात ऐसे ही रहेंगे. वैश्विक बाजार में जब तक सेमीकंडक्टर का उत्पादन नहीं बढ़ेगा तब तक गाड़ियों के उत्पादन और डिलिवरी में तेजी आना मुश्किल है. 

फिलहाल दीवाली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए किसी को भी नौकरी से नहीं हटाया जा रहा है लेकिन हालात और ज्यादा न सुधरे तो कारों के डीलरों की कमाई कमजोर हो जाएगी और उसका असर इन नौकरियों पर पड़ना तय है. 

ये भी पढ़ें: 

Air India Stops Credit Facility : सरकारी बाबूओं, अधिकारियों को एयर इंडिया से उधार में हवाई टिकट मिलना हुआ बंद

Car Shortage 2021 : जानिए क्यों, मार्च 2022 तक कार की डिलिवरी टाइम पर नहीं मिलेगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget