एक्सप्लोरर

Car Shortage 2021 : जानिए क्यों, मार्च 2022 तक कार की डिलिवरी टाइम पर नहीं मिलेगी

Car Shortage India: गाड़ी की बुकिंग के बाद उसकी डिलिवरी में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. अगले 6 महीने मार्च 2022 तक ऐसा ही चलेगा. सेमीकंडक्टर की किल्लत के चलते कार की डिलिवरी लेट हो रही है.

Car Shortage in India : क्या आप जानते हैं कि गाड़ी की बुकिंग ( Car Booking) के बाद भी उसकी डिलिवरी में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. अगर हां तो हम आप को बता दें कि ऐसा आने वाले 6 महीने तक और चलेगा. विशेषज्ञों का आंकलन है कि कम से कम मार्च 2022 तक, बुकिंग के बाद भी गाड़ियों की डिलिवरी के लिए लंबा इंतजार करना तय है. 

दरअसल दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की किल्लत के चलते कार कंपनियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है. इसी वजह से आपकी कार की डिलिवरी लेट हो रही है.  भारतीय कार कंपनिया चाह कर भी इस समस्या से निपट नहीं पा रही हैं क्योंकि अब तक देश सेमीकंडक्टर चिप के लिए आयात पर निर्भर रहा है. 

कोरोना महामारी की वजह से वैश्विक उत्पादन प्रभावित हुआ तो चिप की भी किल्लत बढ़ गई है. Care Rating ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस समस्या का हवाला देते हुए बताया है कि अगले 6 महीने, कार कंपनियों के लिए मुश्किल भरे रहने वाले हैं. 

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अगले वित्तवर्ष की शुरुआत यानि अप्रैल 2022 से वैश्विक बाजार में चिप की मुश्किल खत्म होनी शुरू हो सकती है. जब दुनियाभर में हालात सुधरेंगे तब भारत में भी हालात बदलेंगे. यानि उसके पहले नई गाड़ी लेने के लिए इसी तरह से इंतजार ही इंतजार करना पड़ेगा. 

क्या है सेमीकंडक्टर ( Semiconductor) ?
ये इलेक्ट्रॉनिक सर्किट से लैस एक ऐसी चिप होती है जिसके जरिए गाड़ी के तमाम इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स चलते हैं. पहले गाड़ियां बिना चिप के बना करती थीं लेकिन समय के साथ-साथ बदलाव आए. गाड़ी में म्युजिक सिस्टम से लेकर न जाने कितनी तरह की लाइट और दूसरी चीजें लगने लगीं। यही नहीं गाड़ी की स्टेयरिंग तक ऑटोमैटिक हो गई.

कुल मिलाकर से सेमीकंडक्टर ही है जिसने गाड़ी को चलती-फिरती मशीन और लग्जरी आइटम बना दिया है. आज की तारीख में गाड़ी के लगभग सभी अहम पार्ट चिप से कंट्रोल हो रहे हैं. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं बिना चिप की अगर गाड़ी अगर आप को कार कंपनी बेच दे तो उसका कोई इस्तेमाल ही नहीं हो सकेगा.

यहां हुआ नुकसान
वैसे तो सेमीकंडक्टर की मुश्किल बाइक, कमर्शियल गाड़ियों और ट्रैक्टर सभी क्षेत्रों को परेशान कर रही है लेकिन सबसे ज्यादा असर कारों में देखने को मिल रहा है. आंकड़ों के मुतबिक देश में पैसेंजर गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन कार कंपनियों को अपना उत्पादन घटाने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

कार बाजार में 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki) और ह्युंडई ( Hyundai) में अगस्त और सितंबर 2021 में सालाना आधार पर 36 और 27 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं मारुति ने तो चिप की किल्लत की वजह से अक्टूबर महीने में उत्पादन 40 फीसदी घटाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: 

Tax Refund : महंगाई के दौर में त्योहारों से पहले टैक्सपेयर्स को राहत, एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी

Air India Stops Credit Facility : सरकारी बाबूओं, अधिकारियों को एयर इंडिया से उधार में हवाई टिकट मिलना हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
क्या है अनाथ और विधवा सेस, जिससे बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, किन-किन राज्यों में लागू?
क्या है अनाथ और विधवा सेस, जिससे बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, किन-किन राज्यों में लागू?
गोवा में खरीदा 2 करोड़ का विला, अब हर महीने 1 लाख कमा रहा ये शख्स
गोवा में खरीदा 2 करोड़ का विला, अब हर महीने 1 लाख कमा रहा ये शख्स
सोना-चांदी दोनों हुए महंगे, 24 कैरेट का भाव 1.53 लाख के पार, जानें आज का रेट
सोना-चांदी दोनों हुए महंगे, 24 कैरेट का भाव 1.53 लाख के पार, जानें आज का रेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget