एक्सप्लोरर

JIO ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की वेबसाइट, टीम गठित होते ही रॉकेट की रफ्तार से ऊपर भागे शेयर

2025 की शुरुआत से अब तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयर 0.44 फीसदी नीचे हैं, लेकिन पिछले पांच ट्रेडिंग सेशनों में इनमें 6.11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और वैश्विक निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक की साझेदारी से बनी Jio BlackRock Asset Management ने सोमवार, 9 जून 2025 को अपनी लीडरशिप टीम की घोषणा कर दी है. साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट लॉन्च करते हुए 'अर्ली एक्सेस' की सुविधा भी शुरू की है.

कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा, “Jio BlackRock अपनी कार्यकारी नेतृत्व टीम की नियुक्ति और वेबसाइट लॉन्च की घोषणा करता है, जिसमें एक विशेष 'अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव' भी शामिल है.” इस 'अर्ली एक्सेस' के जरिए इच्छुक निवेशक और आम लोग जियो ब्लैकरॉक के डिजिटल-फर्स्ट म्यूचुअल फंड ऑफरिंग्स के लिए अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं.

लीडरशिप टीम में कौन-कौन हैं?

ईशा अंबानी, जो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं.

अमित भोसले को चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) बनाया गया है. उन्होंने पहले बैंक ऑफ अमेरिका और ICICI बैंक में काम किया है.

अमोल पाई को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया गया है. वे पहले जियो फाइनेंस लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेवाएं दे चुके हैं.

गौरव नागोरी, जो पहले DSP, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और JM फाइनेंशियल में रह चुके हैं, अब कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) होंगे.

बिरजा त्रिपाठी को हेड ऑफ प्रोडक्ट बनाया गया है. उन्होंने कोटक म्युचुअल फंड, आदित्य बिड़ला और SBI लाइफ में काम किया है.

दिशा भंडारी, जो मानव संसाधन (HR) क्षेत्र में दो दशक का अनुभव रखती हैं, हेड ऑफ HR बनी हैं.

इसके अलावा, हेमंती वाधवा (हेड ऑफ लीगल) और कोमल नरंग (चीफ क्लाइंट ऑफिसर) भी मुख्य पदों पर नियुक्त की गई हैं.

27 मई 2025 को सिड स्वामीनाथन को कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया था, जब SEBI से म्यूचुअल फंड बिज़नेस शुरू करने की अनुमति मिली थी.

शेयर बाज़ार में जियो फाइनेंशियल का प्रदर्शन

सोमवार 9 जून 2025 को कंपनी के शेयर 304.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 293.95 रुपये से 3.59 फीसदी ज्यादा था. कंपनी के शेयर अगस्त 2023 में लिस्ट होने के बाद से अब तक निवेशकों को 41.31 फीसदी रिटर्न दे चुके हैं. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 13.5 फीसदी गिरे हैं. 2025 की शुरुआत से अब तक शेयर 0.44 फीसदी नीचे हैं, लेकिन पिछले पांच ट्रेडिंग सेशनों में इनमें 6.11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. शेयर का 52-वीक हाई 368.30 रुपये (20 जून 2024) और 52-वीक लो 198.60 रुपये (3 मार्च 2025) रहा है. 9 जून 2025 को कंपनी की मार्केट वैल्यू 1.92 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: IEX के शेयरों में तूफानी तेजी, JM Financial ने कहा खरीद लो, अभी और बढ़ सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget