एक्सप्लोरर

पितृ पक्ष के चलते सर्राफा बाजार की रौनक गायब, ज्वैलर्स को उम्मीद-फेस्टिव सीजन आते ही लौटेंगे खरीदार

सर्राफा बाजार की रौनक फिलहाल गायब है और ज्वैलर्स को उम्मीद है कि जैसे ही पितृ-पक्ष खत्म होंगे और फेस्टिव सीजन शुरू होगा लोग बाजार की ओर रुख करेंगे.

नई दिल्लीः सोने को लेकर भारतीयों का रुझान किसी से छुपा नहीं है. सोने के गहनों की जितनी खपत भारत में होती है उससे भारत सोने की खपत के मामले में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हैं. सोना भारतीय महिलाओं की कमजोरी के तौर पर भी पेश किया जाता रहा है. गहनों को लेकर भारतीय महिलाएं बेहद इमोशनल भी होती हैं. उनके लिए सोने के गहने सिर्फ एक आभूषण के रूप में नहीं होते हैं बल्कि ये उनके लिए एक संबल होता है कि मुश्किल समय में वो उनके काम भी आएंगे.

फिलहाल सोने के दाम देखें तो ये करीब 39,000 के करीब पहुंचे हुए हैं. इसके बावजूद लोगों में सोने को लेकर आकर्षण खत्म नहीं हो रहा है. हालांकि एक ऐसा कारण है जिसके चलते इस समय सोने की खरीदारी को लेकर लोगों का रुझान कम हो रहा है.

gold

इस समय भारत में पितृ-पक्ष चल रहे हैं और ऐसे में हिंदू धर्म के लोग खरीदारी करना शुभ नहीं मानते हैं. सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर तो लोग और सतर्क रहते हैं और मानते हैं कि इस समय इनकी खरीदारी नहीं करनी चाहिए. पितृ-पक्ष के बाद जब नवरात्रि के दिन आते हैं तो उस समय लोगों में खरीदारी का उत्साह देखा जाता है और फिर त्योहारों का जो सिलसिला चलता है इस दौरान लोग जमकर सोने-चांदी और गहनों-रत्नों की खरीदारी करते हैं.

सोने के दाम को लेकर इस समय जानकारों का कहना है कि डॉलर के दाम बढ़ रहे हैं और ऐसे में सोने के दाम में गिरावट आती है लेकिन इस समय स्थिति ऐसी नहीं है. आज सोने के दाम में फिर से तेजी देखी गई है और सोने की खरीदारी अपेक्षाकृत रूप से इस समय महंगी ही है.

आज के सोने के दाम मजबूत वैश्विक रुख के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 130 रुपये की तेजी के साथ 38,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 38,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 900 रुपये की तेजी के साथ 47,990 रुपये प्रति किलो हो गयी. इसका पिछला बंद भाव 47,090 रुपये प्रति किलोग्राम था. अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,518 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 17.87 डॉलर प्रति औंस हो गयी है.

ज्वैलर्स का क्या है कहना दिल्ली और आसपास के इलाकों जैसे मेरठ के ज्वैलर्स का कहना है कि इस समय सर्राफा बाजार में मंदी देखी जा रही है. आम तौर पर हर साल पितृ-पक्ष के दौरान गहनों की खरीदारी घट ही जाती है लेकिन इस समय तो स्थिति और भी खराब है. मेरठ के राज ज्वैलर्स ने बताया कि 2016 में केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी का असर अब इस समय देखा जा रहा है और मार्केट में खर्च करने के लिए लोगों के पास न पैसा है और इस समय उत्साह भी नहीं है.

देश में आर्थिक हालात जिस तरह के चल रहे हैं उसको देखते हुए भी बुलियन मार्केट पर असर देखा जा रहा है. सर्राफा बाजार की रौनक फिलहाल गायब है और ज्वैलर्स को उम्मीद है कि जैसे ही पितृ-पक्ष खत्म होंगे और फेस्टिव सीजन शुरू होगा लोग बाजार की ओर रुख करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget