एक्सप्लोरर

भारत-पाक टेंशन के बीच इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 10000 लोगों की चली जाएगी नौकरी

Jobs Cut: पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 परसेंट की गिरावट और बिक्री में आठ परसेंट की गिरावट का अनुमान लगाया है. अब कंपनी ने सुधार के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है. 

Jobs Cut: भारत-पाक टेंशन की बीच टेस्ला को बैटरी सप्लाई करने वाली जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज पैनासोनिक ने बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को दुनिया भर में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की. यह कंपनी में काम करने वाले लगभग 230,000 कर्मचारियों का चार परसेंट है. कंपनी ने प्रॉफिट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. 

रिव्यू करने की तैयारी में है कंपनी 

पैनासोनिक ने कहा कि सभी ग्रुप कंपनियों का रिव्यू किया जाएगा, खासकर सेल्स और इनडायरेक्ट डिपार्टमेंट्स की. इसके अलावा, ऑर्गेनाइजेशन और स्टाफ की संख्या का भी रीवैल्यूएशन किया जाएगा. कंपनी का मकसद जापान में 5000 कर्मचारियों और बाकी दूसरे देशों से 5000 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करना है. हालांकि, इस दौरान कंपनी हर देश में लागू श्रम संबंधी नियम-कानूनों का पालन करेगी. 

मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार

कुकर से लेकर टीवी और फ्रीज जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी आज घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम है. ओसाका बेस्ड यह कंपनी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए बैटरी का प्रमुख सप्लायर है. कंपनी हाउसिंग, एनर्जी और ऑटो सेक्टर्स से भी जुड़ी हुई है. पैनासोनिक ने फरवरी में कंपनी में कई स्ट्रक्चरल इश्यूज को हल करने के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है. 

मुनाफा और बिक्री में गिरावट से कंपनी को फिक्र

शुक्रवार को कंपनी ने कहा, इस रीफॉर्म प्रोग्राम के जरिए कंपनी का लक्ष्य कम से कम 150 बिलियन येन (1 बिलियन डॉलर) तक अपना मुनाफा बढ़ाना है. शुक्रवार को जारी अपनी पूरे साल की इनकम रिपोर्ट में पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 परसेंट की गिरावट और बिक्री में आठ परसेंट की गिरावट का अनुमान लगाया है. 

पैनासोनिक होल्डिंग्स के सीईओ युकी कुसुमी ने जापान के निक्केई न्यूजपेपर को अप्रैल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ''दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी जरूरी है.''

ये भी पढ़ें: 

चीन पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, 145 परसेंट टैरिफ को घटाकर 80 परसेंट तक करने की तैयारी में अमेरिकी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget