एक्सप्लोरर

ITR Filing: ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत 31 जुलाई तक नहीं भरा ITR, तो नहीं मिलेगा डिडक्शन और छूट का लाभ

Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न भरने का डेडलाइन खत्म हो रहा है. एक अगस्त से नए टैक्स रिजीम के तहत रिटर्न भरा जा सकेगा लेकिन ओल्ड रिजीम के तहत रिटर्न भरना संभव नहीं होगा.

ITR Filing: टैक्सपेयर्स जो पुराने इनकम टैक्स रिजीम के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करना चाहते हैं अगर उन्होंने आईटआर फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 तक रिटर्न नहीं भरा तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  1 अगस्त 2024 से ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत आयकर रिटर्न भरने का विकल्प मौजूद नहीं रहेगा. ऐसे में ओल्ड टैक्स रिजीम में डिडक्शन और टैक्स छूट क्लेम करने का लाभ टैक्सपेयर्स नहीं उठा सकेंगे जिसके चलते उन्हें नए इनकम टैक्स रिजीम में आयकर रिटर्न भरने पर मोटा टैक्स चुकाना पड़ेगा. 

ITR भरने के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम का लाभ 31 जुलाई तक! 

इनकम टैक्स कानून के तहत नया टैक्स रिजीम अब डिफॉल्ट रिजीम बन चुका है. टैक्सपेयर्स के पास इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम के विकल्प को चुनने का विकल्प केवल 31 जुलाई, 2024 तक है. ऐसे में ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत आयकर रिटर्न भरने वालों के लिए 31 जुलाई, 2024 रिटर्न भरने की आखिरी तारीख है. 

बढ़ेगा टैक्स का बोझ, नहीं मिलेगा डिडक्शन का लाभ 

टैक्सपेयर्स अगर डेडलाइन के खत्म होने से पहले ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत आयकर रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो एक अगस्त 2024 के बाद उन्हें नए इनकम टैक्स रिजीम के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा जिसमें डिडक्शन और टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में नए इनकम टैक्स रिजीम के तहत उन्हें ज्यादा टैक्स का भुगतान करना होगा. एक अगस्त के बाद आयकर रिटर्न भरने पर आईटीआर फाइलिंग नए टैक्स रिजीम में भरने के साथ टैक्सपेयर्स को 5000 रुपये का पेनल्टी भी देना होगा.    

ओल्ड टैक्स रिजीम में मिलता है डिडक्शन का लाभ

ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत टैक्सपेयर्स को 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश और बचत करने पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है. साथ ही टैक्सपेयर्स होम लोन पर 2 लाख रुपये तक सालाना ब्याज के भुगतान पर आय से कटौती का लाभ ले सकते हैं. साथ ही 80डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस के 25000 रुपये प्रीमियम के भुगतान डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. ये तीनों ही डिडक्शन का लाभ नए इनकम टैक्स रिजीम में नहीं मिलता है. ऐसे में ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न नहीं भरने पर डिडक्शन का लाभ नहीं मिलेगा. 

ये भी पढ़ें 

Capital Gain Tax: 1 लाख करोड़ हुई शेयरों पर कैपिटल गेन टैक्स से सरकार की कमाई, बजट से इतना ज्यादा भरेगा खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget