एक्सप्लोरर

ITC में आएगी बंपर ग्रोथ, कंपनी के शेयरों में भी उछाल, 52 हफ्ते के रिकॉर्ड पर पहुंचा स्टॉक

ITC Share Price: कई सेक्टर्स में कार्यरत आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) ने कहा है कि महंगाई की चिंताओं के बीच में कंपनी को अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है.

ITC Share Price: देशभर में तेजी से बढ़ रही महंगाई के बीच आईटीसी कंपनी को इस साल अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है. कई सेक्टर्स में कार्यरत आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) ने कहा है कि महंगाई की चिंताओं के बीच में कंपनी को अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है. कंपनी ने कहा है कि महंगाई की चिंताओं के बावजूद वह मजबूत वृद्धि की राह पर आगे बढ़ती रहेगी. इसके साथ ही कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आज यानी बुधवार को कारोबार के दौरान आईटीसी के शेयर ने 52 हफ्ते के नए रिकॉर्ड लेवल को छुआ है. 

299.50 रुपये के रिकॉर्ड लेवल टच किया
आपको बता दें आज के ट्रेडिंग सेशन के दौरान कंपनी का शेयर 299.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है. यह कंपनी का 52 हफ्तों का रिकॉर्ड लेवल है. आज के ट्रेडिंग सेशन के दौरान स्टॉक में 1.41 फीसदी का इजाफा रहा है, जिसके बाद 298 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ है. 

जानें क्या बोले संजीव पुरी?
कंपनी की सालाना आमसभा को बुधवार को ‘ऑनलाइन’ तरीके से संबोधित करते हुए आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने कहा कि कंपनी के रोजाना के उपभोग के सामान (FMCG Sector) क्षेत्र में करीब 25 ब्रांड हैं. उन्होंने कहा कि पोर्टफोलियो का चयन सावधानी से किया गया है और इसमें वृद्धि की काफी गुंजाइश है.

110 प्रोडक्ट्स किए पेश
पुरी ने कहा कि आईटीसी की आकांक्षा इन एफएमसीजी ब्रांड को विदेशी बाजार में ले जाने की है. कंपनी भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं में निवेश जारी रखेगी. रणनीतिक गठजोड़ के जरिये कंपनी नए बाजारों का विकास करेगी. पुरी ने बताया कि आईटीसी ने साल के दौरान 110 उत्पाद पेश किए हैं.

कृषि कारोबार का प्रदर्शन रहा अच्छा
उन्होंने शेयरधारकों को बताया कि कंपनी ने देशभर में एकीकृत उपभोक्ता सामान विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स (आईसीएमएल) सुविधाओं का निर्माण किया है जिससे यह संरचनात्मक लाभ की स्थिति में है. पुरी ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां अब सामान्य हो गई हैं और महामारी-पूर्व के स्तर से आगे हैं. ऐसे में कंपनी के परंपरागत सिगरेट कारोबार की स्थिति भी सुधरी है. उन्होंने बताया कि कंपनी के कृषि कारोबार का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है और गेहूं, चावल, मसालों और तंबाकू की निर्यात वृद्धि मजबूत रही है.

यह भी पढ़ें:
Amul ने बढ़ा दिए दूध, दही और लस्सी के रेट्स, जानें कौन-कौन से प्रोडक्ट हो गए महंगे

Railways News: अब ट्रेनों में चाय पर नहीं लगेगा 50 रुपये का सर्विस चार्ज, आलोचना के बाद रेलवे ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget