एक्सप्लोरर

Dividend Stock: इस IT कंपनी ने किया दशक के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान, शेयरों में भी जबरदस्त तेजी

Dividend Stock: इस दिग्गज आईटी कंपनी ने अपने शेयरधारकों की झोली भरते हुए तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. हम आपको इसके रिकॉर्ड डेट से लेकर अन्य डिटेल्स बता रहे हैं.

Dividend Stock: इस आईटी कंपनी के स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को दशक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान कर मालामाल कर दिया है. आईटी सेक्टर की इस कंपनी का नाम है ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (Oracle Financial Services Software). कंपनी ने 240 रुपये के जबरदस्त डिविडेंड का ऐलान करके अपने शेयरधारकों की झोली भर दी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले दस सालों में यह कंपनी द्वारा दिया जा रहा सबसे बड़ा डिविडेंड है. डिविडेंड के साथ ही ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसके रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है.

क्या है डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट?

ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर ने मार्च 2024 के तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद से दशक के सबसे ज्यादा डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को 240 रुपये डिविडेंड दे रही है. इससे पहले कंपनी ने साल 2014 में 485 रुपये के शानदार डिविडेंड का ऐलान किया था. कंपनी ने 240 रुपये के डिविडेंड के लिए 7 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. ऐसे में जिन शेयरधारकों के पास इस दिन तक शेयर रहेंगे केवल उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिल पाएगा. कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी जानकारी दी है कि 23 मई तक शेयरधारकों को डिविडेंड की राशि क्रेडिट कर दी जाएगी.

ये रही है कंपनी के डिविडेंड की हिस्ट्री-

इससे पहले ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर ने साल 2023 को 225 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया था. वहीं साल 2022 में 190 रुपये और साल 2021 में कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को 200 रुपये बतौर डिविडेंड दिए गए थे. खास बात ये है कि कंपनी 2014 से लेकर अब तक केवल 10 सालों के भीतर कंपनी ने शेयरधारकों को 2100 रुपये का लाभांश बांटा है.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही के नतीजे-

हाल ही में कंपनी ने मार्च 2024 के तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. मार्च की तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफे में करीब एक चौथाई की गिरावट देखी गई है और यह गिरकर 560.10 करोड़ रुपये रह गया है. वहीं कंपनी की आय में मार्च की तिमाही में 11.70 फीसदी की बढ़त के साथ 1,642.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं कंपनी का EBIT मार्जिन 40 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 44.70 फीसदी तक पहुंच गया है.

शेयरों में आई तेजी

240 रुपये के तगड़े डिविडेंड के ऐलान के बाद से इस आईटी कंपनी के शेयरों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है. कंपनी के शेयर बुधवार को 7362.65 रुपये पर बंद हुए थे. आज मुनाफावसूली के कारण कंपनी के शेयरों में 113.90 रुपये की कमी देखने को मिल रही है यह फिलहाल 7,248.75 रुपये पर पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयरों में 112 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और यह एक साल में 3832.80 रुपये तक बढ़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: सोने में गिरावट का सिलसिला जारी, 70,800 रुपये तक पहुंचा भाव, चांदी भी हुई सस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget