एक्सप्लोरर

IRM Energy IPO Listing: आईआरएम एनर्जी के शेयरों की शांत शुरुआत, BSE पर करीब 5 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट- जानें प्राइस

IRM Energy IPO Listing: आईआरएम एनर्जी के आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और इसके शेयरों की लिस्टिंग 505 रुपये के आईपीओ प्राइस के सामने बीएसई पर 5 फीसदी डिस्काउंट के साथ हुई है.

IRM Energy IPO Listing: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी आईआरएम एनर्जी के आईपीओ के शेयरों की आज लिस्टिंग हो गई है और इसने निवेशकों को उम्मीद के मुताबिक कमाई करके नहीं दी है. आईआरएम एनर्जी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई पर करीब 5 फीसदी डिस्काउंट के साथ 479 रुपये प्रति शेयर पर हुई है. आईआरएम एनर्जी ने आईपीओ के लिए 480 से 505 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था. 

NSE पर कितने रुपये पर हुई लिस्टिंग

एनएसई पर आईआरएम एनर्जी के शेयरों की लिस्टिंग 477.25 रुपये प्रति शेयर पर हुई है. इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर आज शेयर बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है और ये शांत लिस्टिंग के शिकार हो गए हैं. एनएसई पर आईआरएम एनर्जी के शेयरों की लिस्टिंग 5.5 फीसदी डिस्काउंट के साथ हुई है.

BSE पर हर एक शेयर पर 26 रुपये का घाटा

निवेशकों को बीएसई पर हर एक शेयर पर 26 रुपये का घाटा हो रहा है क्योंकि इसकी लिस्टिंग 479 रुपये प्रति शेयर पर हुई है और इश्यू प्राइस 505 रुपये था. लिहाजा 505-479= 26 रुपये का घाटा हर एक शेयर पर इंवेस्टर्स को मिला है.

आईआरएम एनर्जी के आईपीओ की डिटेल्स

आईआरएम एनर्जी का आईपीओ 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक निवेशकों के आवेदन के लिए खुला था. कंपनी आईपीओ के जरिए 545.4 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही थी. 

कंपनी ने 48 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया था

आईपीओ लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने 160.35 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटा लिए थे. कंपनी ने 48 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को दिया था. एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और बीओबी कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर रहे. 

आईआरएम एनर्जी के IPO का कैसा रहा था रिस्पॉन्स

आईआरएम एनर्जी का आईपीओ संस्थागत, गैर-संस्थागत और रिटेल निवेशकों के समर्थन की बदौलत 27 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ क्लोज हुआ था. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Crash: स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट, निफ्टी 19,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget