एक्सप्लोरर

IRCTC Wild Life Assam Package: रेलवे का वो पैकेज जिसमें होती है असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की विजिट, जानें इसको

IRCTC Assam Tour Package: पूर्वोत्तर में स्थित असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की खूबसूरती और यहां मिलने वाले साइट सीन का अनुभव लेना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी वाइल्ड लाइफ असम पैकेज को जानें जो बेहतरीन है.

IRCTC Wild Life Assam Package: आपने असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में अवश्य सुना होगा जहां खास तौर पर लोग गैंडे को देखने के लिए जाना पसंद करते हैं. यहां पर खासतौर पर लोग एक सींग वाले गैंडे को देखने के लिए जाते हैं और बताया जाता है कि ये एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. इसके अलावा भी यहां देखने के लिए इतना कुछ है कि आपको एक शानदार टूर एक्सपीरिएंस मिल जाएगा. भारतीय रेलवे ऐसे ही एक शानदार टूर पैकेज को लेकर आया है जिसके तहत आप असम की वाइल्डलाइफ सेंचुरी के अनुभव को ले सकते हैं.

क्या है पैकेज और कितना है खर्च
इस पैकेज का नाम IRCTC Wild Life Assam Package है और ये रेलवे की टूरिज्म साइट यानी आईआरसीटीसी टूरिज्म डॉटकॉम पर आपको मिल जाएगा. चार रातों और 5 दिन के इस पैकेज की कीमत 16,000 रुपये (अलग-अलग परिस्थिति में से बेस्ट) कम है और आपको इतनी अच्छी डील भारतीय रेलवे दिला सकता है. 

यहां जानें Itinerary या पैकेज के तहत कवर किए जाने वाले स्थान

पहला दिन
आपको असम की राजधानी गुवाहाटी के एयरपोर्ट या स्टेशन पर आना होगा और यहां से काजीरंगा के लिए ड्राइव होगी जो 250 किलोमीटर की होगी और इसमें 5 घंटे लगेंगे. वहां पर जाकर आप होटल में चेकइन करें और डिनर के बाद पूरी रात काजीरंगा में बिताएं.

दूसरा दिन
दूसरे दिन काजीरंगा में बिताया जाएगा जहां अर्ली मॉर्निंग एलीफेंट सफारी (अपने खर्च पर) की जाएगी और इसके बाद नाश्ता करने के लिए आपको होटल आना होगा. इसके बाद आप जीप सफारी (अपने खर्च पर) जा सकते हैं और शाम तक वापस आकर कुछ अन्य एक्टीविटीज कर सकते हैं. डिनर और रात का स्टे काजीरंगा में होगा.

तीसरा दिन: काजीरंगा – गुवाहाटी के नाम
इस दिन आप नाश्ता करके होटल से चेकआउट करें और ड्राइव के जरिए गुवाहाटी आएंगे. होटल में चेक इन करें और शाम को आप लोकल मार्केट के लिए समय निकाल सकते हैं या रिवर क्रूज (अपने खर्चे पर) भी जा सकते हैं. डिनर और ओवरनाइट स्टे गुवाहाटी में ही होगा.

चौथा दिनः गुवाहाटी लोकल साइटसीइंग
सुबह होटल से नाश्ता करके चलिए और पूरा दिन गुवाहाटी की लोकल साइटसीइंग करें जिसमें मुख्य तौर पर कामाख्या मंदिर, नवग्रह मंदिर, उमानंद मंदिर और श्रीमंत संकरदेव कलाक्षेत्र का घूमना शामिल है. शाम को आप ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे सूरज डूबने के दृश्य को देख सकते हैं लेकिन रिवर क्रूज अगर लेंगे तो ये पूरी तरह मौसम और अवेलिबिलिटी पर निर्भर करेगा और इसका पेमेंट भी डायरेक्ट होगा. या शाम को आप किसी लोकल एक्टीविटी में शामिल हो जाएं. डिनर और ओवरनाइट स्टे गुवाहाटी में होगा. 

पांचवा दिनः गुवाहाटी से निकलना
सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करें और गुवाहाटी एयरपोर्ट या स्टेशन के लिए प्रस्थान करें. इस तरह पांचवे दिन ये टूर आपकी सुखद स्मृतियों से भरकर पूरा हो जाएगा.

ऊपर बताई गई सारी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ली गई है और अगर इसमें कोई परिवर्तन होता है तो इसके बारे में यात्रियों को पहले से बता दिया जाएगा.
आप इस खास टूर पैकेज की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं या 
https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EGH034 पर क्लिक करके भी सारी जानकारी ले सकते हैं जिसमें टूर के खर्चे से लेकर क्या-क्या शर्तें और नियम हैं वो जान सकते हैं. 

खास बात

आईआरसीटीसी की टूरिज्म वेबसाइट पर जाएं तो इस टूर के अलग-अलग खंडों में दी गई जानकारी को अवश्य पढ़ लें ताकि किसी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश न रहे. 

ये भी पढ़ें

ITR Filing: अगर नहीं है मकान मालिक का पैन कार्ड, फिर भी जानें कैसे ले सकते हैं HRA पर टैक्स छूट का लाभ

Share Market: टाटा की इस कंपनी ने दिया है बंपर फायदा, 1 साल में 1000 प्रतिशत उछला शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget