एक्सप्लोरर

ट्रेन में कन्फर्म टिकट या तुरंत पैसा वापस, IRCTC की ये फैसिलिटी है धांसू- जानें सब कुछ

Confirm Train Ticket: आईआरसीटीसी की इस फैसलिटी से यूजर्स के बैंक खाते से पैसे तभी कटेंगे जब सिस्टम रेलवे टिकट के लिए पीएनआर जनरेट कर देगा

IRCTC iPay Autopay: रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुक करवाने पर कई बार कंफर्म टिकट ना होने पर भी पैसा कट जाता है. ऐसा ज्यादातर तत्काल टिकट बुकिंग करने वालों वेटलिस्ट टिकट बुक करने वालों के साथ होता है. आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप में एक ऐसी फैसिलिटी है जिसके जरिए आपका पैसा तभी कटेगा अगर आपका कंफर्म टिकट बुक होता है. इसके जरिए अगर आपका टिकट बुक नहीं होता तो रिफंड के लिए भी 3-4 दिनों के इंतजार की जरूरत नहीं है, आपका पैसा तुरंत वापस आ जाता है.

आईआरसीटीसी का iPay payment gateway विकल्प है मददगार

भारतीय रेलवे ई-टिकटों के लिए तुरंत पैसे चुकाए बिना बुक करने की व्यवस्था है. यह विकल्प केवल आईआरसीटीसी द्वारा आई-पे भुगतान गेटवे में मिलता है और इसे 'ऑटोपे' कहा जाता है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के आईपे पेमेंट गेटवे का 'ऑटो पे' फीचर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), क्रेडिट कार्ड और यहां तक ​​कि डेबिट कार्ड के साथ भी काम करता है.

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, "यूजर्स के बैंक खाते से पैसे तभी कटेंगे जब सिस्टम रेलवे टिकट के लिए पीएनआर जनरेट कर देगा." यह सिस्टम उसी तरह है जैसे आईपीओ एप्लिकेशन यूपीआई का उपयोग करके काम करता है.

किन लोगों के लिए फायदेमंद है आईपे ऑटोपे ?

इससे सबसे ज्यादा फायदा सिर्फ उन लोगों को होगा जो रेलवे ई-टिकट बुक कर रहे हैं या वेटिंग लिस्ट वाले जनरल या तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं. आईआरसीटीसी वेबसाइट के मुताबिक iPay ऑटोपे कई लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम आ सकता है, जैसे कि

वेटलिस्ट: ऑटोपे वहां ज्यादा फायदेमंद है जहां 'Berth choice not met' या 'No Room' सिनेरियो की वजह से यूजर्स के बैंक खाते से पेमेंट कटने के बाद भी ई-टिकट बुक नहीं हो जाता है. ऐसे में या तो वेटिंग टिकट बुक होता है या पैसा 3-4 दिन बाद वापस आता है.

वेटलिस्ट तत्काल: अगर चार्ट तैयार होने के बाद भी वेटलिस्ट तत्काल वाला ई-टिकट वेटलिस्ट में रहता है, तो ऐसे मामलों में केवल एप्लीकेबल चार्जेज जैसे कि कैंसिलेशन चार्ज, आईआरसीटीसी कन्वीनियेंस फीस और मैंडेट चार्ज ही यूजर्स के खाते से काटा जाएगा. ऑटोपे बैंक खाते में वापस जारी कर दिया जाता है.

तुरंत रिफंड: अगर कोई व्यक्ति वेटलिस्ट वाला टिकट बुक कर रहा है, तो कन्फर्म टिकट के असफल रहने पर काटे गए पैसे तीन से चार बिजनेस डेज में वापस कर दिए जाएंगे. अगर राशि अधिक है तो उसके लिए तत्काल रिफंड प्राप्त करने से व्यक्ति को बिना किसी अतिरिक्त पैसे के वैकल्पिक परिवहन विकल्प बुक करने में मदद मिलेगी। अगर बुकिंग अमाउंट ज्यादा है तो वो व्यक्ति आईआरसीटीसी iPay की ऑटोपे ऑप्शन का इस्तेमाल करें, अगर कन्फर्म टिकट अलॉट नहीं किया जा सका, तो पैसा तुरंत वापस कर दिया जाएगा.

जानिए iPay का स्टेप बाई स्टेप गाइड

स्टेप 1: आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर जाएं और अपने सफर की डिटेल्स डालकर पैसेंजर डिटेल्स दर्ज करेंगे.

स्टेप 2: चुनी गए बर्थ ऑप्शन के पेमेंट के लिए सही बटन को चुनें.

स्टेप 3: वहां कई पेमेंट गेटवे होंगे जिनमें एक 'iPay' भी शामिल है, उस पर क्लिक करें. क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा और वहां कई पेमेंट ऑप्शन होंगे-ऑटोपे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आईआरसीटीसी कैश और नेट बैंकिंग.

स्टेप 4: ऑटोपे चुनें और इस ऑटोपे ऑप्शन के भीतर 3 विकल्प हैं-यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड

स्टेप 5: उनमें से किसी एक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारियां दर्ज करें.

बैंकपैसा  द्वारा केवल तभी काटा जाएगा जब चयनित यात्रा विवरण के लिए कन्फर्म टिकट बुक किए जा सकते हों.
 
ये भी पढ़ें

पेटीएम के शेयर में आज दिखेगा अपर सर्किट! RBI ने बढ़ाई मोहलत, ब्रोकरेज भी बुलिश तो रखें नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget