एक्सप्लोरर

पेटीएम के शेयर में आज दिखेगा अपर सर्किट! RBI ने बढ़ाई मोहलत, ब्रोकरेज भी बुलिश तो रखें नजर

Paytm Stocks Today: आज पेटीएम के शेयर में शानदार उछाल दिख सकता है और इसके पीछे बीते शुक्रवार को आया रिजर्व बैंक का फैसला है. इसमें RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगी बंदिशों से छूट की मियाद बढ़ा दी.

Paytm Stocks: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने सख्ती जैसे ही की, इससे जुड़ी कंपनी पेटीएम यानी (वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड) के शेयरों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था. हालांकि शुक्रवार 16 फरवरी को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को राहत देते हुए इसकी 29 फरवरी से बैन होने वाली सर्विसेज के लिए 15 मार्च तक राहत देने का फैसला सुनाया था.

आज पेटीएम में लगेगा अपर सर्किट!

हालांकि ये खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आई थी लेकिन शुक्रवार को भी पेटीएम के शेयरों में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा था और यह 341.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. इसी सिलसिले में आज भी पेटीएम के शेयरों में अपर सर्किट दिखाई दे सकता है. पेटीएम को आरबीआई की राहत के बाद ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर को 600 रुपये का टारगेट दिया है. यानी बर्नस्टीन को पेटीएम के शेयरों में मौजूदा स्तर से 75 फीसदी से ज्यादा रिकवरी की गुंजाइश दिख रही है.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को क्या राहत दी थी आरबीआई ने

आरबीआई ने अपने आदेश में कहा कि पहले कहा गया था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) में 29 फरवरी 2024 के बाद कस्टमर के खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट, वॉलेट, फास्टटैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड्स में कोई ना डिपॉजिट किया जा सकेगा और ना कोई क्रेडिट ट्रांजैक्शन या टॉपअप किया जा सकेगा. लेकिन ये आदेश अब 15 मार्च 2024 से लागू होगा. 

रिजर्व बैंक ने पीपीबीएल के ग्राहकों और दुकानदारों को अपने खाते 15 मार्च तक दूसरे बैंकों में ट्रांसफर करने को कहा है. इसके साथ आरबीआई ने संकट में फंसी कंपनी को अपने ज्यादातर ऑपरेशंस को बंद करने के लिए 15 दिन का और समय दे दिया है और मियाद 15 मार्च तक बढ़ा दी है.

ये सख्ती रहेगी जारी

हालांकि वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड  के नोडल अकाउंट्स जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा संचालित किए जाते हैं उसे 29 फरवरी 2024 से पहले टर्मिनेट करने का आदेश लागू रहेगा. साथ ही 15 मार्च 2024 तक सभी पाइपलाइन में पड़ी ट्रांजैक्शंस और नोडल अकाउंट्स को सेटल करने के डेडलाइन में भी आरबीआई ने कोई बदलाव नहीं किया है.  

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा है इस पर

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेगुलेटरी एक्शन ने फिनटेक कंपनियों का ध्यान कानून के अनुपालन के महत्व की ओर खींचा है. चंद्रशेखर ने इस बात पर जोर दिया कि रेगुलेटरी कंप्लाइंस कंपनियों के लिए 'वैकल्पिक' नहीं हो सकता, बल्कि यह एक ऐसा पहलू है जिसपर प्रत्येक कारोबारी को पूरा ध्यान देना चाहिए. पेटीएम पेमेंट्स बैंक संकट के बीच मंत्री ने कहा कि कोई भी कंपनी, चाहे वह भारत की हो या विदेश की, बड़ी हो या छोटी, उसे देश के कानून का पालन करना होगा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

Railways: रेल मंत्री ने शेयर किया देश की सबसे बड़ी सॉल्ट लेक से गुजरती ट्रेन का वीडियो, जनता को खूब भा रहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget