एक्सप्लोरर

Keystone Realtors IPO: दोगुना सब्सक्राइब हुआ कीस्टोन रियल्टर्स का IPO, जानें कब होगा शेयर्स का अलॉटमेंट?

Keystone Realtors IPO: इस रियल एस्टेट के कंपनी के प्रमोटरों ने कुल 75 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए हैं. आइए जानते हैं कि इस आईपीओ की लिस्टिंग कब होने वाली है.

Keystone Realtors IPO: 'रुस्तमजी' ब्रांड के तहत प्रॉपर्टी बेचने वाले कीस्टोन रियल्टर्स (Keystone Realtors) ने इसी हफ्ते अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर जारी किया है. कीस्टोन रियल्टर्स का आईपीओ इसी हफ्ते 14 नवंबर 2022 को ओपन होकर 16 नवंबर 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस आईपीओ में 1,73,72,367 शेयरों की बोलियां लगाई गई हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य था कि वह 635 करोड़ रुपये जुटा सके. कीस्टोन रियल्टर्स का प्राइस बैंड 514-541 रुपये के बीच तय किया गया था.

जानें आईपीओ के डिटेल्स
इस आईपीओ में कंपनी के प्रमोटरों ने कुल 75 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जारी किए हैं. वहीं बाकी बचे 560 करोड़ रुपये के शेयर्स फ्रेश इक्विटी शेयर (Fresh Equity Share) जारी किए गए हैं. ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर्स पर्सी सोराबजी चौधरी और चंद्रेश दिनेश मेहता ने अपने 18.75-18.75 करोड़ रुपये के शेयर्स बेचे हैं. वहीं प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी ने कुल 37.5 करोड़ रुपये का शेयर बेचे हैं. कुल इश्यू के 86,47,858 शेयर्स पर 1,73,72,367 शेयर्स की बोली मिली है. इस आईपीओ को नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का 3.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. वहीं इंस्टीट्यूशनल बायर्स की तरफ से 3.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. रिटेल निवेशकों की ओर से 53 फीसदी तक का सब्सक्रिप्शन मिला है. इसका अर्थ है कि खुदरा निवेशकों ने इस आईपीओ को खरीदने (IPO Buying) में दिलचस्पी कम दिखाई है.

जानें किस दिन लिस्ट होगा आईपीओ
आपको बता दें कि 16 नवंबर को आईपीओ का सब्सक्रिप्शन (IPO Subscription) का आखिरी डेट था. अब इसके बाद कंपनी का आईपीओ 24 नवंबर 2022 को शेयर मार्केट में लिस्ट होने की संभावना है. स्टॉक एक्सचेंज में इसकी लिस्टिंग की प्रक्रिया 21 नवंबर 2022 से ही शुरू हो जाएगी. 3 दिन के अंदर लिस्टिंग का काम भी पूरा हो जाएगा.

आईपीओ से जुटाए हुए पैसों का कहां होगा इस्तेमाल
इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों  635 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के जरिए अपने पुराने कर्ज का रिपेंमेट करने के लिए यूज किया जाएगा. इसके साथ ही आगे आने वाले समय में रियल स्टेट को प्रोजेक्ट्स में इन पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा. बता दें कि कीस्टोन रियलटर्स प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स (Real Estate Developers) में से एक है. मुंबई के जुहू, बांद्रा पूर्व, खार, भांडुप, विरार और ठाणे में इसकी मौजूदगी है. किफायती, मध्यम और बड़े पैमाने पर, प्रीमियम और सुपर प्रीमियम के तहत घरों की एक विस्तृत रेंज कंपनी दे रही है. ये सभी श्रेणियां इसके रुस्तमजी ब्रांड के तहत हैं.

ये भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price: आज क्रूड ऑयल प्राइस में गिरावट के बाद क्या आम लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल प्राइस में राहत? जानें ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget