एक्सप्लोरर

IPOs Ahead: इस सप्ताह खुलने वाले हैं 6 आईपीओ, 5 शेयरों की होगी लिस्टिंग

IPO Calendar: पिछले सप्ताह मेनबोर्ड पर दो ही आईपीओ आए थे. इस सप्ताह मेनबोर्ड पर 3 आईपीओ समेत बाजार में कुल 6 नए आईपीओ खुलने वाले हैं...

शेयर बाजार में इस सप्ताह भी आईपीओ की धूम बरकरार रहने वाली है. सप्ताह के दौरान 6 नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं, जबकि 5 नए शेयरों की बाजार पर लिस्टिंग होने जा रही है. प्रस्तावित आईपीओ से कंपनियां सप्ताह के दौरान 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने वाली हैं.

मेनबोर्ड पर खुलेंगे 3 नए इश्यू

26 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड पर 3 आईपीओ आएंगे. उनमें प्लैटिनम इंडस्ट्रीज, एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स और भारत हाईवेज इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ शामिल हैं. इन तीनों आईपीओ का सम्मिलित साइज 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं एसएमएई सेगमेंट में पूर्वा फ्लेक्सीपैक, ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग और एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट के आईपीओ आ रहे हैं.

एक्सिकॉल टेली सिस्टम्स का आईपीओ

एक्सिकॉल टेली सिस्टम्स का आईपीओ 429 करोड़ रुपये का है. यह आईपीओ 27 फरवरी को खुल रहा है और 29 फरवरी को बंद हो रहा है. आईपीओ में 329 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 70.42 लाख शेयरों का ऑफर फोर सेल शामिल है. इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 135 रुपये से 142 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. इसके एक लॉट में 100 शेयर शामिल हैं.

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ भी 27 फरवरी को खुलकर 29 फरवरी को बंद हो रहा है. 235 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी इश्यू है. इसका प्राइस बैंड 162-171 रुपये है. वहीं सप्ताह का सबसे बड़ा आईपीओ भारत हाईवेज इनविट का है, जिसका साइज 2,500 करोड़ रुपये है. आईपीओ 28 फरवरी को खुलेगा और 1 मार्च को बंद होगा. आईपीओ का प्राइस बैंड 98-100 रुपये है.

इन पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग

एसएमई सेगमेंट में ओवैस मेटल का 40 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 फरवरी को खुलेगा. पूर्वा फ्लेक्सीपैक का आईपीओ 27 फरवरी को खुलेगा. उसका साइज भी 40 करोड़ रुपये है. वहीं एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट का 66 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 फरवरी को खुलेगा. सप्ताह के दौरान जुनिपर होटल्स, जीपीटी हेल्थकेयर, डीम रॉल टेक, जेनिथ ड्रग्स और साधव शिपिंग के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: बनने लगा चुनावी माहौल, इस सप्ताह बाजार पर होगा इन फैक्टर्स का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget