एक्सप्लोरर

Market Outlook: बनने लगा चुनावी माहौल, इस सप्ताह बाजार पर होगा इन फैक्टर्स का असर

Share Market This Week: बाजार में भले ही लगातार दूसरे सप्ताह तेजी आई, लेकिन उसके बाद भी पिछला सप्ताह वोलेटाइल रहा. आगे भी बाजार वोलेटाइल रह सकता है...

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी का दौर बना रहा. हालांकि आने वाले दिनों में बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. नए सप्ताह के दौरान बाजार को प्रभावित करने वाले कई फैक्टर हावी होने वाले हैं.

पिछले सप्ताह ऐसा रहा बाजार

बीते सप्ताह के आखिरी दिन 23 फरवरी शुक्रवार को सेंसेक्स मामूली 15.45 अंक (0.021 फीसदी) गिरकर 73,142.80 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 4.75 अंक (0.021 फीसदी) के मामूली नुकसान के साथ 22,212.70 अंक पर रहा. पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 815.48 अंक यानी 1.13 फीसदी मजबूत हुआ. निफ्टी में भी140.95 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी आई. उससे पहले के सप्ताह में दोनों इंडेक्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी. बीते 2 सप्ताह में सेंसेक्स करीब 1700 अंक मजबूत हो चुका है.

निफ्टी50 ने हर रोज बनाया रिकॉर्ड

बीते सप्ताह के दौरान बाजार वोलेटाइल रहा. सप्ताह के शुरुआती दिनों में बाजार ने तेजी दिखाई, जबकि आखिर में चाल सुस्त पड़ गई. हालांकि निफ्टी50 हर रोज नया उच्च स्तर छूने में सफल रहा. अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों की रैली से घरेलू बाजार में भी टेक शेयरों को मजबूती मिली. सेक्टरों के हिसाब से एफएमसीजी और मेटल सबसे आगे रहे. स्मॉल कैप और मिड कैप में सिर्फ 0.12 फीसदी और 0.30 फीसदी की तेजी आई.

घरेलू मोर्चे पर प्रभावित करने वाले फैक्टर

नए सप्ताह में बाजार पर चुनावों के असर दिखने की शुरुआत हो सकती है. अगले एक-दो महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. उससे पहले चुनावी माहौल बनने लगा है और गठबंधनों के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान होने लगा है. आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से भी सप्ताह अहम होने वाला है. 29 फरवरी को तीसरी तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. वहीं सप्ताह के आखिरी दिन 1 मार्च को वाहन कंपनियां बिक्री के आंकड़े जारी करेंगी. एफएंडओ एक्सपायरी, एमएससीआई इंडेक्स के कैलिब्रेशन और सप्ताह के दौरान लॉन्च हो रहे 6 नए आईपीओ भी असर दिखा सकते हैं.

इन विदेशी फैक्टर का भी हो सकता है असर

विदेशी निवेशक बिकवाल बने हुए हैं. बीते सप्ताह के पांच में से 3 सेशन में उन्होंने शुद्ध बिकवाली की. पूरे सप्ताह में एफपीआई ने करीब 2 हजार करोड़ रुपये की बिकवाली की. विदेशी निवेशक आगे भी यही रुख अपना सकते हैं. अमेरिका में भी सप्ताह के दौरान जीडीपी समेत कई आर्थिक आंकड़े जारी होने वाले हैं. पिछले सप्ताह कच्चे तेल के भाव में नरमी आई, जबकि डॉलर भी थोड़ा सुस्त पड़ा. डॉलर और कच्चे तेल के आगे के रुख से भी बाजार पर असर हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: डिविडेंड से कमाई कराने वाले हैं ये शेयर, बायबैक से भी बनने जा रहे हैं मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget