एक्सप्लोरर

IPO Calendar: अगले सप्ताह खुलेंगे 4 कंपनियों के 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ, 7 शेयरों की होगी लिस्टिंग

IPOs Ahead: सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान भी आईपीओ बाजार में गहमागहमी बनी रहेगी. अगले पांच दिनों में 2 एसएमई समेत कुल 4 आईपीओ आने वाले हैं...

घरेलू शेयर बाजार में आईपीओ की धूम मची हुई है. सोमवार 19 फरवरी से शुरू हो रहा सप्ताह भी अलग नहीं रहने वाला है. नए सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार में दो एसएमई आईपीओ समेत कुल 4 कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं, जो मिलकर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने वाली हैं.

जुनिपर होटल्स आईपीओ (Juniper Hotels IPO)

सप्ताह के दौरान खुलने वाला सबसे प्रमुख आईपीओ जुनिपर होटल्स का है. यह कंपनी हयात ब्रांड नाम से पांच सितारा होटल चलाती है. 1,800 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 21 फरवरी को खुलेगा और 23 फरवरी को बंद होगा. आईपीओ का प्राइस बैंड 342 रुपये से 360 रुपये रखा गया है. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी वाला है. कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम में ज्यादातर हिस्से का इस्तेमाल कर्ज के पुनर्भुगतान में करने वाली है.

जीपीटी हेल्थकेयर आईपीओ (GPT Healthcare IPO)

जीपीटी हेल्थकेयर कोलकाता बेस्ड कंपनी है, जो आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड के तहत मध्यम आकार के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों का परिचालन करती है. कंपनी का आईपीओ 22 फरवरी को खुलेगा और 26 फरवरी को बंद होगा. अभी कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड, लॉट साइज आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है.

दो एसएमई आईपीओ भी कतार में

सप्ताह के दौरान दो एसएमई आईपीओ भी खुल रहे हैं, जो हैं- जेनिथ ड्रग्स आईपीओ (Zenith Drugs IPO) और ड्रीम रॉल टेक आईपीओ (Dream Roll Tech IPO). जेनिथ ड्रग्स का आईपीओ 40.6 करोड़ रुपये का होगा. यह आईपीओ 19 फरवरी को खुलकर 22 फरवरी को बंद होगा. वहीं ड्रीम रॉल टेक का आईपीओ 20 फरवरी को खुलकर 22 फरवरी को बंद होगा. इसका साइज 29 करोड़ रुपये रहने वाला है.

लिस्ट होने वाले शेयर

पिछले सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड पर दो आईपीओ खुले थे. एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का शेयर आईपीओ के बाद शुक्रवार को लिस्ट हो चुका है. विभोर स्टील का शेयर अगले सप्ताह बाजार में लिस्ट होगा. एसएमई प्लेटफॉर्म पर भी 6 नए शेयरों की लिस्टिंग होगी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाताधारक ध्यान दें! 15 मार्च से पहले करें ये काम, वर्ना अटक जाएगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget