एक्सप्लोरर

RBI on Paytm Crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाताधारक ध्यान दें! 15 मार्च से पहले करें ये काम, वर्ना अटक जाएगी सैलरी

Paytm Payments Bank Crisis: अगर आपकी भी सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बैंक अकाउंट में आती है तो आरबीआई ने एफएक्यू में काम की सारी बातें बता दी है...

आरबीआई के हालिया एक्शन के बाद पेटीएम के करोड़ों ग्राहक परेशान हो रहे हैं. परेशान हो रहे ग्राहकों में बड़ी संख्या वैसे लोगों की है, जिनका सेविंग या करंट अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुला हुआ है. ऐसे कई लोग हैं, जिनकी तो सैलरी भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुले बैंक खातों में आती रही है. रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद अब उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं.

रिजर्व बैंक ने जारी किया एफएक्यू

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर रिजर्व बैंक के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद लोगों के मन में कई तरह के संशय उठ रहे हैं. रिजर्व बैंक ने उससे जुड़े तमाम सवालों को दूर करने के प्रयास के तहत शुक्रवार को एफएक्यू जारी किया है. एफएक्यू में रिजर्व बैंक ने वॉलेट और फास्टैग समेत पेटीएम पेमेंट्स बैंक की तमाम अन्य सर्विसेज पर जानकारियां दी हैं, जिनमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सेविंग व करंट अकाउंट भी शामिल हैं.

15 मार्च तक बढ़ाई गई डेडलाइन

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर लिए गए एक्शन के बारे में जानकारी दी. सेंट्रल बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर नए ग्राहक जोड़ने और कर्ज देने से तत्काल रोक लगा दी. वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट, वॉलेट आदि में पैसों के क्रेडिट पर 29 फरवरी के बाद रोक लगाए जाने की बात कही गई. अब आरबीआई ने इस मामले में थोड़ी राहत दी है और 29 फरवरी की डेडलाइन 15 मार्च तक खिसका दी गई है.

बचे बैलेंस पर नहीं होगी कोई रोक

आरबीआई के एफएक्यू के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुले बैंक अकाउंट 15 मार्च के बाद भी बंद नहीं होंगे. अगर आपका भी सेविंग या करंट अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खुला हुआ है और उसमें पैसे पड़े हैं तो आप 15 मार्च के बाद भी उसी तरह से निकासी कर सकते हैं, जैसे अभी तक करते आए हैं. जब तक आपके अकाउंट में बैलेंस रहेगा, उसके इस्तेमाल पर किसी तरह की रोक नहीं होगी.

15 मार्च के बाद नहीं आ पाएगी सैलरी

रिजर्व बैंक ने डेडलाइन बढ़ाकर जो राहत दी है, उसके अनुसार, 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट या अकाउंट (चाहे वो सेविंग हो या करंट), पैसे क्रेडिट नहीं किए जा सकेंगे. इसका मतलब हुआ कि अगर आपकी सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में आती है तो आपको 15 मार्च के बाद दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि आपकी सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में क्रेडिट नहीं हो पाएगी. परेशानी से बचने के लिए आपको पहले ही किसी दूसरे बैंक में नया अकाउंट खुलवा लेना चाहिए और अपने एम्पलायर के पास जानकारी अपडेट करा लेनी चाहिए.

सिर्फ यहां से ही आ पाएंगे पैसे

आप अपने किसी दूसरे खाते से भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ने एफएक्यू में साफ-साफ शब्दों में कहा है कि 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाते में सिर्फ ब्याज, कैशबैक, पार्टनर बैंकों के स्वीप-इन और रिफंड के पैसे ही आ सकते हैं. इनके अलावा किसी भी प्रकार का अन्य क्रेडिट 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में नहीं हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: अडानी ने लगाई एलएंडटी से बड़ी बोली, धारावी के बाद मिलने वाला है मुंबई में एक और बड़ा रियल्टी प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget