एक्सप्लोरर

Multibagger IPO: एक ही महीने में बन गए मल्टीबैगर, भर गई इन 5 छोटे आईपीओ में पैसे लगाने वालों की झोली

IPO Market Latest Update: घरेलू शेयर बाजार ने पिछले कुछ दिनों में लगातार नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया है. इससे निवेशकों की धारणा मजबूत बनी हुई है और आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है...

शेयर बाजार फिर से नई ऊंचाइयों पर जा पहुंचा है और इसके साथ ही आईपीओ बाजार की सरगर्मियां भी तेज होने लग गई हैं. इस बीच कुछ आईपीओ ने तो अपने इन्वेस्टर्स की झोली भर ही है. आज हम आपको छोटी कंपनियों के 5 ऐसे आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक महीने में ही 125 से 190 फीसदी तक का रिटर्न दे दिया है और मल्टीबैगर बन गए हैं.

वसा डेंटिसिटी आईपीओ (Vasa Denticity IPO)

इसकी लिस्टिंग 2 जून को हुई. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 121 से 128 रुपये प्रति शेयर था. उसके बाद इसका शेयर करीब 65 फीसदी के प्रीमियम के साथ 211 रुपये पर लिस्ट हुआ. अभी यह शेयर 370.65 रुपये पर पहुंच चुका है. इस तरह इस शेयर के भाव में 190 फीसदी की तेजी आई है.

हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज आईपीओ (Hemant Surgical Industries IPO)

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 85 से 90 रुपये प्रति शेयर था. आईपीओ के बाद इसके शेयर 5 जून को लिस्ट हुए. लिस्टिंग के दिन ही इने अपने इन्वेस्टर्स के पैसे को डबल कर दिया और 180 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा. अभी यह करीब 150 फीसदी की तेजी के साथ 228.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स आईपीओ (Sonalis Consumer Products IPO)

यह एसएमई आईपीओ महज 30 रुपये प्रति शेयर की दर से लॉन्च हुआ था. इसकी लिस्टिंग करीब 26 फीसदी के प्रीमियम के साथ 38 रुपये प्रति शेयर की दर पर 19 जून को हुई. अभी यह शेयर करीब 140 फीसदी की तेजी के साथ 71.55 रुपये के स्तर तक पहुंच चुका है.

क्रेयॉन्स एडवर्टाइजिंग आईपीओ (Crayons Advertising IPO)

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 62 से 65 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. यह शेयर 2 जून को करीब 40 फीसदी के प्रीमियम के साथ 90 रुपये के भाव पर बाजार में लिस्ट हुआ. शुक्रवार के कारोबार में यह 155.10 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ. इस तरह इसके भाव में करीब 140 फीसदी की तेजी आई है.

इंफोलियन रिसर्च सर्विसेज आईपीओ (Infollion Research Services IPO)

कंपनी ने इसके आईपीओ के लिए 80 से 82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. यह शेयर एनएसई एसएमई एक्सचेंज पर 8 जून को लिस्ट हुआ. इसकी लिस्टिंग 155 फीसदी के जबरदस्त प्रीमियम के साथ 209 रुपये पर हुई. अभी यह 186 रुपये के भाव में मिल रहा है और इस तरह करीब 125 फीसदी के फायदे में है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: डॉलर की दादागिरी को चुनौती, अब बांग्लादेश में भी चलेगा भारत का सिक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?
LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?
एयरलाइंस को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े
एयरलाइंस को बड़ा झटका, ATF के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े
सिलेंडर सस्ता, पेट्रोल-डीजल के भी घट गए दाम? जानें 1 अगस्त के ताजा रेट
सिलेंडर सस्ता, पेट्रोल-डीजल के भी घट गए दाम? जानें 1 अगस्त के ताजा रेट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget