एक्सप्लोरर

Interim Budget 2024: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का 15वां अंतरिम बजट, जानिए पहले कब-कब हुआ ऐसा

Budget 2024: देश को अब तक 14 अंतरिम बजट मिल चुके हैं. यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का छठवां बजट भी होगा.

Budget 2024: केंद्र सरकार एक फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश करनी वाली है. यह हर साल आने वाले आम बजट से अलग होता है. चूंकि, इस साल देश में आम चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए पूर्ण बजट के बजाय अंतरिम बजट (Interim Budget) आएगा. चुनाव के बाद बनने वाली सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यह अंतरिम बजट पेश करेंगी. अपना छठा बजट पेश करके वो इतिहास रचने वाली हैं. इसके लिए हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जा चुका है. देश में आजादी के बाद से अब तक 14 बार अंतरिम बजट पेश किया गया है. आइए एक नजर उन पर डाल लेते हैं. 

क्या होता है अंतरिम बजट

अंतरिम बजट सालाना या आम बजट से छोटा होता है. इसमें नई सरकार के गठन तक राजस्व और खर्च के अनुमान को प्रस्तुत किया जाता है ताकि मार्केट में इनवेस्टर्स का भरोसा बना रहे. नई सरकार के पूर्ण बजट तक तक यह लागू रहता है. इसमें बड़ी घोषणाएं करने से बचा जाता है. 

14 बार आ चुका है अंतरिम बजट 

भारत में अब तक 14 बार अंतरिम बजट पेश किया जा चुका है. देश का पहला अंतरिम बजट 29 फरवरी, 1952 को सीडी देशमुख ने पेश किया था. देश का दूसरा अंतरिम बजट टीटी कृष्णमाचारी ने 19 मार्च, 1957 को पेश किया. देश का तीसरा अंतरिम बजट मोरारजी देसाई ने 14 मार्च, 1962 को पेश किया. मोरारजी देसाई ने ही देश का चौथा अंतरिम बजट 20 मार्च, 1967 को पेश किया था. इसके बाद 24 मार्च 1971 को देश का पांचवां अंतरिम बजट वाईबी चव्हाण ने पेश किया. फिर एचएम पटेल 28 मार्च, 1977 को छठवां अंतरिम बजट लेकर आए. 11 मार्च, 1980 को आर वेंकटरमन ने सातवां अंतरिम बजट देश के सामने रखा.

यशवंत सिन्हा ने दो बार पेश किया अंतरिम बजट 

यशवंत सिन्हा ने 4 मार्च, 1991 को देश के समक्ष आठवां अंतरिम बजट पेश किया. फिर मनमोहन सिंह 28 फरवरी, 1996 को नौवां अंतरिम बजट लेकर आए. यशवंत सिन्हा ने 25 मार्च, 1998 को देश का 10वां अंतरिम बजट पेश किया. 3 फरवरी, 2004 को देश का 11वां अंतरिम बजट आया, जिसे लेकर आए जसवंत सिंह आए. इसके बाद प्रणब मुखर्जी ने 16 फरवरी, 2009 को देश का 12वां अंतरिम बजट पेश किया. देश का 13वां अंतरिम बजट पी चिदंबरम ने 17 फरवरी, 2014 को पेश किया. इसके बाद 14वां अंतरिम बजट पीयूष गोयल एक फरवरी, 2019 को लेकर आए थे.

ये भी पढ़ें

Agriculture Budget: अंतरिम बजट कृषि सेक्टर के लिए होगा खास, क्या 2019 की तरह लाई जाएगी नई गेमचेंजर स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget