एक्सप्लोरर

Inox India IPO: निवेशकों के शानदार रेस्पांस के चलते आईनॉक्स इंडिया का आईपीओ 61 गुना सब्सक्राइब होकर हुआ क्लोज, अब शानदार लिस्टिंग के आसार

Inox India IPO GMP: ग्रे मार्केट में आईनॉक्स सीवीए का शेयर 555 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब ये हुआ कि आईनॉक्स सीवीए का आईपीओ 1215 रुपये के करीब स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है.  

Inox India IPO: डॉम्स इंडस्ट्रीज के बाद आईनॉक्स इंडिया का आईपीओ आवेदन के आखिरी दिन शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ क्लोज हुआ है. संस्थागत निवेशकों के जोरदार भागीदारी के चलते आईनॉक्स इंडिया का आईपीओ 61 गुना सब्सक्राइब हो गया जिसमें केवल संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 148 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है. 

बीएसई के डेटा के मुताबिक  क्रायोजेनिक टैंक बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी आईनॉक्स सीवीए का आईपीओ कुल 61 गुना सब्सक्राइब हुआ है. आईपीओ में 44,22,191 शेयर्स संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया था और इस कैटगरी में 65,36,16,260 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. ये कैटगरी कुल 148 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 33,16,644 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 17,64,53,002 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. ये कैटगरी कुल 53.20 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों के लिए 77,38,835 शेयर्स रिजर्व था और इस कैटगरी के लिए 11,83,66,050 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. रिटेल निवेशकों को कैटगरी कुल 15.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है.  

आईनॉक्स सीवीए का आईपीओ 14 दिसंबर 2023 को खुला था और 18 दिसंबर तक आईपीओ में पैसा लगाने की आखिरी तारीख थी. आईनॉक्स सीवीए ने 627-660 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ प्राइस के अपर बैंड के हिसाब से कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 1459 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है.  2 रुपये शेयर का फेस वैल्यू है. 19 दिसंबर को अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दिया जाएगा. 20 दिसंबर को निवेशकों को जारी कर दिया जाएगा और 21 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर आईनॉक्स सीवीए की लिस्टिंग हो सकती है. 

आईनॉक्स सीवीए में सभी शेयर्स ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किया गया है. 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 980 करोड़ रुपये रहा था जबकि मौजूदा वित्त वर्ष में रेवेन्यू 1200 करोड़ रुपये के करीब रहने का अनुमान है. कंपनी के पास 1100 करोड़ रुपये का आर्डर बुक है. 17 वर्ष के बाद आईनॉक्स ग्रुप की कंपनी का आईपीओ आ रहा है. ग्रे मार्केट में आईनॉक्स सीवीए का शेयर 555 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है जो कि आईपीओ के खुलने से पहले 200 रुपये था. इसका मतलब ये हुआ कि आईनॉक्स सीवीए का आईपीओ 1215 रुपये के करीब स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है.  

ये भी पढ़ें 

IRCTC Stock Price: आईआरसीटीसी का शेयर पहुंचा दो साल के हाई पर, 10% के उछाल के बाद स्टॉक में लगा अपर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget