एक्सप्लोरर

Infosys Shares: तिमाही नतीजों के बाद इंफोसिस के शेयर्स में आई बड़ी गिरावट, 53,509.71 करोड़ रुपये घटा M-Cap

Infosys Share Price Fall: देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने आज अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. तिमाही रिजल्ट घोषित करने के बाद कंपनी के शेयर्स 7 फीसदी से ज्यादा फिसल गए हैं.

Infosys Share Price Fall: देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने आज अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. तिमाही रिजल्ट घोषित करने के बाद कंपनी के शेयर्स 7 फीसदी से ज्यादा फिसल गए हैं. आज के कारोबार में 7 फीसदी की गिरावट के बाद कंपनी के शेयर्स 1,621.45 रुपये के लेवल पर आ गए हैं. इस गिरावट के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 53509.71 करोड़ रुपये लुढ़क गया है.

कितना लुढ़का कंपनी का शेयर?
आपको बता दें कंपनी का शेयर बीएसई में कारोबार के दौरान 8.95 फीसदी लुढ़क कर 1,592.05 रुपये तक आ गया था. अंत में यह 7.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1,621.45 रुपये पर बंद हुआ.

7.22 फीसदी लुढ़का शेयर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 7.22 फीसदी की गिरावट के साथ 1,622.30 रुपये प्रति शेयर रह गया. शेयर भाव में गिरावट के साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 53,509.71 करोड़ रुपये घटकर 6,82,101.64 करोड़ रुपये पर आ गया.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
जियोजीत फाइनेंशियल सविर्सेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘कर्मचारियों के कंपनी छोड़कर जाने की ऊंची दर और मार्जिन कम होने से इन्फोसिस का वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम रहा...हालांकि वृद्धि संभावना बेहतर है...’’

कंपनी ने जारी किए थे नतीजे
इंफोसिस ने पिछले हफ्ते चौथी तिमाही के लिए नतीजे घोषित कि थे. जिसमें कंपनी ने कहा था मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये रहा है. जबकि 2020-21 वित्त वर्ष में इसी तिमाही में मुनाफा 5076 करोड़ रुपये रहा था. इंफोसिस का रेवेन्यु इस दौरान 22.7 फीसदी बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये रहा है.  कंपनी ने 16 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी शेयरधारकों को देने की घोषणा की है. अंतरिम डिविडेंड कंपनी 15 रुपये प्रति शेयर पहले ही दे चुकी है. यानि उसे जोर दें तो कंपनी ने 2021-22 में 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. 

यह भी पढ़ें:
Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट के जरिए भी ट्रेन में कर सकते हैं यात्रा, ये है रेलवे का खास नियम

जानिए क्यों शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद टाटा समूह के इस दिग्गज शेयर ने तेजी के साथ किया कारोबार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget