एक्सप्लोरर

उधर पैसेंजर्स परेशान, इधर भरभराकर गिरे Indigo के शेयर; एयरपोर्ट्स पर त्राहिमाम

Indigo Share: DGCA ने 1 नवंबर से क्रू मेंबर्स और पायलटों के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किया था. हालांकि, इंडिगो संकट को देखते हुए वीकली रेस्ट को लेकर नियम को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया.

Indigo Share: इंडिगो (Indigo) संकट का असर अब उसके शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है. इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर पिछले चार ट्रेडिंग सेशन में 7 परसेंट से ज्यादा गिर चुके हैं. ऑपरेशनल संकट से जूझ रही इंडिगो की चार दिन में 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है.

शेयर का क्या है हाल? 

आलम यह है कि शुक्रवार को BSE पर इंडिगो के शेयर 1.22 परसेंट गिरकर 5,371.30 रुपये पर बंद हुए, जबकि इंट्राडे में यह 3.15 परसेंट फिसलकर 5,266 रुपये पर आ गया था. NSE पर भी यह 1.27 परसेंट लुढ़ककर 5,367.50 रुपये पर बंद हुआ.

1 दिसंबर से कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 16,190.64 करोड़ रुपये से घटकर अब 2,07,649.14 करोड़ रुपये पर आ गया है. पिछले एक साल में बेशक इंडिगो के शेयर में 16.79 परसेंट का उछाल आया है, लेकिन पिछले एक महीने में स्टॉक में 5.72 परसेंट की गिरावट भी आई है और फ्लाइट कैंसलेशन के संकट के बीच यह 8.76 परसेंट नीचे ट्रेड कर रहा है. 

आज भी 350 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो के पास लगभग दो-तिहाई डोमेस्टिक ट्रैफिक है. ऐसे में लगातार चौथे दिन तक इसका नेटवर्क बाधित रहने से एयर ट्रैवल सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गई है. अभी तक हालात सामान्य होता नहीं नजर आ रहा है और देश के कई सारे एयरपोर्ट्स में 350 से ज्यादा फ्लाइट्स आज भी कैंसिल कर दिए गए हैं. ऐसे में लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है, लोग परेशान और भड़के हुए हैं.

क्या है परेशानी की वजह?

यह संकट नए पायलट फ्लाइंग-टाइम रेगुलेशन की वजह से है. इसके तहत, पायलटों के लिए हफ्ते में दो दिन का वीक ऑफ अनिवार्य कर दिया गया. यानी कि हफ्ते में उनके आराम की समयसीमा को अब 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है. इसके अलावा, नाइट ड्यूटी 12 AM–6 AM तक होगी और  नाइट शिफ्ट में उड़ान का समय 8 घंटे और ओवरऑल ड्यूटी का समय 10 घंटे तय किया गया.

इस नए नियम का मकसद पायलटों को अधिक आराम दिलाना और हवाई यात्रा की सुरक्षा को बढ़ाना है. DGCA ने 1 नवंबर से क्रू मेंबर्स और पायलटों के काम से जुड़े नियमों में यह बदलाव किया था. इधर, इंडिगो ने बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन की वजह 'गलतफहमी' और 'प्लानिंग में कमी' को बताया है. CEO पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को कहा कि 10 से 15 दिसंबर के बीच ऑपरेशन नॉर्मल होने की उम्मीद है. 

सितंबर तिमाही में इंडिगो के नतीजे

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ऑपरेटर इंडिगो को कारोबारी साल 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में तगड़ा नुकसान हुआ. इस दौरान इसका नेट लॉस 161 परसेंट बढ़कर 2,582 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 987 करोड़ था. हालांकि, एयरलाइन के कोर ऑपरेशन से रेवेन्यू में दूसरी तिमाही में 9.3 परसेंट का उछाल आया और यह 18,555 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 16,969 करोड़ था.  

दूसरी तिमाही में एयरलाइन के नतीजे पर फॉरेन एक्सचेंज कॉस्ट का सबसे ज्यादा असर पड़ा, जुलाई-सितंबर तिमाही में दस गुना से ज्यादा बढ़कर 2,892 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 240 करोड़ रुपये थी. इससे तिमाही में टोटल खर्च के बढ़ जाने से रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन नेट लॉस में भी इजाफा हुआ. 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

तैयार हो जाएं! 2026 के अंत तक आ सकता है SpaceX का IPO, वैल्युएशन बढ़ाने की तैयारी में जुटी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
Content Creator: भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget