एक्सप्लोरर

IndiGo Offer: महिलाओं का सफर होगा सुरक्षित और आरामदायक, इंडिगो ने दी सीट चुनने की आजादी

IndiGo Airline: इस ऑफर के तहत वेब चेक इन के दौरान महिलाओं को वो सीट दिखाई देंगी, जहां पहले से ही कोई महिला पैसेंजर बैठी हो. इसके साथ ही इंडिगो ने 1199 रुपये के टिकट का स्पेशल ऑफर भी निकाला है.

IndiGo Airline: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo Airline) ने महिलाओं के लिए एक स्पेशल ऑफर शुरू किया है. इसमें महिलाओं की ऐसी सीट चुनने की आजादी दी गई है, जहां पहले से ही महिला पैसेंजर बैठी हों. इस ऑफर के तहत वेब चेक इन के दौरान वो सीट दिखाई देंगी, जिन्हें पहले से ही महिलाओं ने बुक कर रखा है. इंडिगो के इस कदम से महिलाओं को यात्रा के दौरान बेहतर सेफ्टी और आराम मिल सकेगा. 

महिला पैसेंजर के साथ वाली सीट चुन सकेंगी 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्विस को खास तौर पर महिलाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसे महिला यात्रियों के पीएनआर की मदद से चलाया जाएगा. इस विशेष सुविधा का लाभ अकेले या फिर फैमिली के साथ यात्रा कर रहीं महिलाएं भी उठा सकेंगी. इंडिगो एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि हम महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक सेवा का आनंद देना चाहते हैं. यह सर्विस हमारे गर्ल पावर के उद्देश्य को आगे बढ़ाती है. फिलहाल यह एक पायलट प्रोजेक्ट है. सफल रहने पर हम इसे आगे स्थायी रूप से लागू कर देंगे.

अकेले सफर करने वाली महिलाओं को होगी सुविधा 

इस सर्विस का सबसे ज्यादा लाभ उन महिला यात्रियों को होगा, जो अकेले यात्राएं करती हैं. वह महिला यात्रियों के साथ बैठकर ज्यादा आराम और सुरक्षा का अनुभव करेंगी. इस सेवा को शुरू करने से पहले इंडिगो ने मार्केट रिसर्च भी की थी. इसमें जानने की कोशिश की गई थी कि महिला यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सफर कैसे दिया जा सकता है. 

1199 रुपये में टिकट का निकाला स्पेशल ऑफर 

इसके साथ ही इंडिगो ने डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर स्पेशल ऑफर भी निकाला है. इसमें किराए की शुरुआत 1199 रुपये से की गई है. यह सेल 29 मई से शुरू होकर 31 मई तक जारी रहेगी. इस दौरान आप सस्ते किराए पर 1 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक यात्रा कर पाएंगे. साथ ही पसंदीदा सीट चुनने पर उन्हें 20 फीसदी की छूट भी मिलेगी. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि इस स्पेशल ऑफर के तहत लोग सस्ते किराए का आनंद उठा सकेंगे.

ये भी पढ़ें 

इन यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए HDFC Bank अब नहीं भेजेगा SMS, जारी रहेंगे ईमेल नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget