एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: 6 दिनों तक के लगातार रिकॉर्ड क्लोजिंग के बाद आज गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

Share Market Update: सेंसेक्स 175 अंकों की गिरावट के साथ 63,110 अंकों पर खुला है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48 अंकों की गिरावट के साथ 18,764 अंकों पर खुला है. 

Stock Market Opening On 2nd Decemeber 2022: लगातार छह दिनों तक रिकॉर्ड हाई पर क्लोज होने के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है. एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार में ये गिरावट है. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 175 अंकों की गिरावट के साथ 63,110 अंकों पर खुला है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48 अंकों की गिरावट के साथ 18,764 अंकों पर खुला है. गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 63,000 अंकों के नीचे जा फिसला है. फिलहाल सेंसेक्स 293 और निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

सेक्टर का हाल 
बाजार में आज के कारोबारी सत्र में बैंकिंग, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, इंफ्रा जैसे सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है जबकि मेटल्स, एनर्जी जैसे सेक्टर के शेयरों में तेजी है. स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में तेजी है. निफ्टी के 50 शेयरों में 13 शेयर तेजी के साथ तो 37 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 7 शेयर तेजी के साथ तो 23 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक में आज गिरावट है. निफ्टी बैंक के 12 बैंकिंग स्टॉक्स में 6 शेयर तेजी के साथ तो 6 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

तेजी वाले शेयर्स 
जिन शेयरों में खरीदारी है उनमें ओएनजीसी 2.07 फीसदी, हिंडाल्को 0.92 फीसदी, बीपीसीएल 0.72 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.06 फीसदी, रिलायंस 0.49 फीसदी, इंडसइंड बैंक  0.43 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.27 फीसदी, कोल इंडिया 0.20 फीसदी, आईटीसी 0.09 फीसदी और टाटा स्टील 0.09 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.  

गिरावट वाले शेयर्स 
गिरावट वाले शेयरों पर गौर करें तो आईशर मोटर्स 2.10 फीसदी, डिविज लैब 1.64 फीसदी, एचयूएल 1.63 फीसदी, बजाज ऑटो 1.46 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.45 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.43 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.34 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.19 फीसदी के साथ कारोबार कर रहा है.  

ये भी पढ़ें - Indian Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रैफिक ब्लॉक के कारण इस सेक्शन पर रहेगा डायवर्जन, कब तक रहेगी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget