एक्सप्लोरर

ट्रंप के अतिरिक्त 25% टैरिफ से बेखौफ भारतीय रुपए की चाल, आज फिर अमेरिकी डॉलर को दिखाई औकात

Indian Currency: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.69 पर खुला, जबकि एक दिन पहले यह 87.72 पर बंद हुआ था.

Rupee vs Dollar: एक दिन पहले भारतीय निर्यातकों पर टैरिफ की दरें बढ़ाए जाने के बावजूद, गुरुवार को बाजार खुलते ही भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बेखौफ और मजबूती के साथ खड़ा रहा. शेयर बाजार में भले ही गिरावट दिखी- सेंसेक्स 454 अंक लुढ़क गया और निफ्टी 24,450 के नीचे चला गया, लेकिन दूसरी तरफ, शुरुआती कारोबार में रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए 5 पैसे बढ़कर 87.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस आक्रामक कदम से चुनिंदा भारतीय निर्यातों पर प्रभाव पड़ेगा. ये अतिरिक्त टैरिफ भारत पर 21 दिनों में लागू होंगे.

टैरिफ से बेअसर रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज 87.69 पर खुला. इसके बाद यह 87.67 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 5 पैसे अधिक है. रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 87.72 पर बंद हुआ था.

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली

इस बीच, वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.99% उछलकर 67.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़कर 98.21 पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 4,999.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक बयान में विदेश मंत्रालय ने इस फैसले को अतार्किक करार दिया है. मंत्रालय ने कहा कि वह पहले ही इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है कि भारत का आयात बाजार के कारकों पर आधारित है. साथ ही, 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की प्राथमिकता है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया है. कई देश अपने-अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए इसी प्रकार के निर्णय ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के डबल टैरिफ की चोट से सहम गया बाजार, 250 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24500 के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget