एक्सप्लोरर

अमेरिका-रूस के बीच होने वाली बैठक भी बे'असर', डॉलर के मुकाबले फिर टूटा भारतीय रुपया

Indian Currency: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है कि यदि वे सीजफायर के लिए तैयार नहीं हुए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

Rupee vs Dollar: तनाव कम करने के प्रयासों के तहत 15 अगस्त को प्रस्तावित रूस और अमेरिका की बहुप्रतीक्षित बैठक भी भारतीय रुपये में जोश नहीं भर पाई. गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 2 पैसे की गिरावट आई और यह टूटकर 87.46 के स्तर पर पहुंच गया. एक दिन पहले, भारतीय करेंसी में 0.32 प्रतिशत यानी 28 पैसे की मजबूत बढ़त दर्ज की गई थी. चालू वित्त वर्ष में अब तक रुपये में करीब 2.25 प्रतिशत का अवमूल्यन हो चुका है, हालांकि अगस्त में अब तक 0.18 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली है.

रुपये में क्यों गिरावट?

रुपये में गिरावट के पीछे कई कारण हैं. फिनरेक्स ट्रेज़र्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी और एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि आरबीआई की ओर से लगातार डॉलर की बिकवाली और हस्तक्षेप के कारण रुपये में ज्यादा गिरावट नहीं आई. इसके बावजूद, इस महीने विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 18,710 करोड़ रुपये की बिकवाली की है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव भी असर डाल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है कि यदि वे सीजफायर के लिए तैयार नहीं हुए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी धमकी दी है कि अगर ट्रंप और पुतिन की बातचीत विफल रहती है, तो भारत पर पेनल्टी के तौर पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को और बढ़ाया जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि रुपये ने 3 जुलाई के बाद से अपनी सबसे बड़ी एक दिन की तेजी दर्ज की.  अमेरिकी मुद्रास्फीति में गिरावट के बाद फेडरल रिजर्व से सितंबर की ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के बीच डॉलर कमजोर हो गया. उन्होंने आगे बताया कि रुपये के प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के कई घरेलू और क्षेत्रीय कारक थे, जिनमें भारतीय शेयर और अन्य एशियाई मुद्राओं में लाभ, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में गिरावट शामिल है.

ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी को मिली 'गुड न्यूज', कंपनी रिलायंस इंफ्रा को मिला 526 करोड़ का अवॉर्ड; जानें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget