एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेलवे ने बिजली बचाने के लिए शुरू की खास पहल! ट्रेन के जाते ही बंद हो जाएंगी लाइटें

Indian Railway: रेलवे ने बताया है कि ऑटोमेटिक लाइट कंट्रोल सिस्टम की खास पहल को पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा शुरू किया जा रहा है.

Indian Railway Efforts for Saving Electricity: भारतीय रेलवे समय-समय पर कई ऐसी तकनीक लाती रहती है जिससे लोगों को बेहतर सुविधा का लाभ मिल सके. अब भारतीय रेलवे ने बिजली बचाने के लिए एक बेहतरीन आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. यह तकनीक है ऑटोमेटिक लाइट कंट्रोल सिस्टम (automatic light control system). इस सिस्टम के जरिए अब रेलवे स्टेशन पर करीब 70 प्रतिशत तक बिजली बचाई जा सकेगी.

ऑटोमेटिक लाइट कंट्रोल सिस्टम क्या है?
ऑटोमेटिक लाइट कंट्रोल सिस्टम एक तकनीक है. इस तकनीक के तहत ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर प्लेटफॉर्म की सभी लाइटें खुद-ब-खुद जल जाएंगी. इसके बाद जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से चली जाएगी तब यह लाइट्स खुद बंद हो जाएगी. इन लाइट्स में सेंसर लगे होते हैं जिसके जरिए ट्रेन के आने पर लाइट ऑन और जाने पर ऑफ हो जाती है. इस तकनीक के इस्तेमाल से बिजली बचाने में मदद मिलेगी. फिलहाल पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) ने इस तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.

रेलवे ने ट्वीट कर दी जानकारी
रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है. रेलवे ने बताया कि ऑटोमेटिक लाइट कंट्रोल सिस्टम की खास पहल को पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा शुरू किया जा रहा है. पश्चिम मध्य रेलवे की जबलपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भोपाल, कटनी, दमोह, रानी कमलापति, बीना, सतना, विदिशा समेत कुल 20 रेलवे स्टेशनों में इस तरह की ऑटोमेटिक लाइट कंट्रोल सिस्टम को लगाया गया है. वहीं रेलवे की इस खास पहल से करीब 70 प्रतिशत तक तक बिजली की बचत की जा सकेगी और इससे रेलवे को लाखों रुपये का लाभ मिलेगा.

सोलर एनर्जी पर ट्रेन चलाने की तैयारी
रेलवे अब ट्रेनों को सोलर एनर्जी से चलाने की तैयारी में है. पश्चिम मध्य रेलवे मध्य प्रदेश के बीना में एक सोलर पावर प्लांट लगाया जा चुका है. इससे करीब 1.7 मेगावाट की बिजली बनेगी जिससे ओवरहेड वायर से ट्रेनों के संचालन में मदद की जाती है. 

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Express: जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे ने टेंडर जारी करके दी जानकारी

CNG Price Hike: इस शहर में CNG के दाम 2.20 रुपये बढ़कर 77.20 रुपये हुए, जानें कहीं आपका शहर तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price: पिछले 1 महीने में कितने बढ़ गए सोने और चांदी के दाम?
पिछले 1 महीने में कितने बढ़ गए सोने और चांदी के दाम?
अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने मेहंदी लगाकर 10 घंटे में कमाए 1 लाख
अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने मेहंदी लगाकर 10 घंटे में कमाए 1 लाख
SBI ने खोए प्रॉपर्टी के मूल कागज, अब बैंक को रोजाना भरना पड़ेगा 5000 का जुर्माना
SBI ने खोए प्रॉपर्टी के मूल कागज, अब बैंक को रोजाना भरना पड़ेगा 5000 का जुर्माना
IPO की चमक-दमक में न फंसें, असली कमाई वाली कंपनियों को ऐसे पहचानें
IPO की चमक-दमक में न फंसें, असली कमाई वाली कंपनियों को ऐसे पहचानें

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'आंधी, तूफानी बारिश...,' दिल्ली, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'आंधी, तूफानी बारिश...,' दिल्ली, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
Embed widget