एक्सप्लोरर

CNG Price Hike: इस शहर में CNG के दाम 2.20 रुपये बढ़कर 77.20 रुपये हुए, जानें कहीं आपका शहर तो नहीं 

CNG Rate Hike: यहां CNG के रेट में 2.20 रुपये प्रति किलो का इजाफा देखा गया है और सीएनजी महंगी हो गई है. जानें कहीं ये आपका शहर तो नहीं है जिसमें सीएनजी के दाम में तेजी देखी गई है.

CNG Rate Hike: देश के इस शहर में लोगों को महंगाई का झटका लगा है और यहां सीएनजी (कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस) के दाम में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र के पुणे शहर में सीएनजी के दाम 2.20 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं.  ये बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं और अब पुणे में सीएनजी का नया रेट 77.20 रुपये प्रति किलो हो गया है. 

पुणे में सीएनजी के दाम में ये लगातार चौथी बार इजाफा 
बता दें कि पुणे में सीएनजी के दाम में ये लगातार चौथी बार इजाफा है और इससे पहले 6 अप्रैल, 13 अप्रैल और 18 अप्रैल को यहां सीएनजी के दाम में इजाफा हुआ है. बीती 6 अप्रैल को पुणे में सीएनजी 7 रुपये महंगी हुई थी. इसके बादा क्रमशः अप्रैल 13 को 5 रुपये और 18 अप्रैल को 2 रुपये सीएनजी के दाम बढ़े थे. इस तरह आज की बढ़त को देखा जाए तो ये लगातार चौथी बढ़त है.

1 अप्रैल को VAT घटने से नीचे आए थे दाम 
हालांकि इसी अप्रैल के महीने में राज्य सरकार ने नैचुरल गैस पर VAT घटाकर 13 फीसदी से 3 फीसदी कर दिया था जिसके परिणास्वरूप 1 अप्रैल से सीएनजी के दाम घटकर 62 रुपये प्रति किलो पर आ गए थे. हालांकि इसके बाद लगातार चार बार से दाम बढ़ ही रहे हैं. ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता अली दारूवाला ने इस बात की जानकारी दी है.

क्या है सीएनजी के दाम बढ़ने का कारण
इस लगातार बढ़ोतरी के पीछे कारण बताया जा रहा है कि ग्लोबल बाजारों में एडिक्टिव गैस के रेट बढ़ते जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल सीएनजी गैस को बनाने में होता है, लिहाजा सीएनजी के दामों में इजाफा देखा जा रहा है. 

भारत बाहर से इन देशों से खरीदता है गैस
भारत पहले कतर, मस्कट और अन्य अरब देशों से 20 डॉलर प्रति सिलेंडर की दर से सीएनजी खरीद रहा था लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद इनकी कीमतों पर दबाव आ रहा है और ये लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि कई यूरोपियन देशों ने अब अरब देशों से 40 डॉलर प्रति सिलेंडर की दर से गैस लेना चालू कर दिया है जो 20 डॉलर से दोगुना है. 40 डॉलर प्रति सिलेंडर की दर से गैस लेना भारतीय डीलर्स के लिए बहुत महंगा पड़ रहा है और इसी कारण देश में सीएनजी के रेट बेतहाशा ऊपर जा रहे हैं. इतना ही नहीं आशंका जताई जा रही है कि ये 80 रुपये प्रति किलो पर जल्दी ही पहुंच जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: आज बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम या जेब को मिली राहत, जानें अपने शहर के फ्यूल रेट्स

LIC IPO Update: ग्रे मार्केट में 5 से 7 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा एलआईसी का आईपीओ, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget